Akhilesh Yadav: ‘भाजपा घपलेबाज’; खुद से फॉर्म-7 छापकर, नकली…

पीडीए के लोगों पर हो रही एनकाउंटर और बुलडोजर की कार्रवाई: Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने X पर पोस्ट कर लिखा- ‘माननीय न्यायालय संज्ञान ले’ भाजपाई घपलेबाज खुद से फार्म 7 छापकर, नकली हस्ताक्षर करके पीडीए समाज के वोटरों, विशेष रूप से अल्पसंख्यक समाज का वोट कटवाने में लगे हैं। उन्होंने लिखा, हर पत्रकार से अपील है, अपना मीडिया धर्म निभाएं, लोकतंत्र बचाएं। जो भी मीडिया, वो चाहे गांव-मोहल्ले-स्थानीय स्तर का हो या जिले-मंडल-राज्य स्तर का अगर वो ये खबरें दिखा रहा है और लोकतंत्र के चौथे खंभे की सार्थक भूमिका निभा रहा है, तो हम उसके साथ हैं। सिवाय निर्वाचन आयोग के ये बात सबको पता है। हमारे बार-बार अपील करने पर भी SIR में फ़ार्म 7 की ये धांधली रुक नहीं रही है।

फार्म 7 का दुरुपयोग एक बहुत बड़ा अपराध

अखिलेश ने लिखा, फार्म 7 का दुरुपयोग एक बहुत बड़ा अपराध है। इसके गैरकानूनी इस्तेमाल की क्या सज़ा क्या हो सकती है। इसके बारे में चुनाव आयोग विज्ञापन प्रकाशित करे और भाजपाई और उनके संगी-साथियों को चेतावनी दे। हमारे पीडीए-प्रहरी और जागरूक वोटर तो इस फर्जीवाड़े के भंडाफोड़ का प्रयास कर ही रहे हैं, चुनाव आयोग भी अपनी विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए आगे आए।  कहीं ऐसा न हो कि मुख्य चुनाव आयुक्त को चेताने के लिए कोई उनका ही नाम फार्म सात का इस्तेमाल करके साफ कर दे।

Post Comment

You May Have Missed