बालिका अनाबी अली की बात सुनकर प्रभावित हुए CM योगी, जनता दर्शन में दिया ये आदेश
लखनऊ: राजधानी में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘जनता दर्शन’ लगाया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं। उनके निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। जनता दर्शन में सीएम से मिलने बालिका अनाबी अली भी पहुंची। वह कान्वेंट स्कूल में एडमिशन की चाह लेकर आई थी।
इस दौरान बच्ची ने दिल को छू लेने वाली बातचीत की। उसकी बातें सुनकर सीएम योगी ने तत्काल उसका एडमिशन पक्का कराने के लिए अधिकारियों को आदेश दिया। जनता दर्शन के दौरान सीएम योगी से मिलने के बाद अनाबी अली ने कहा कि ‘मैं सीएम से मिली। उनसे लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल में मेरा एडमिशन करवाने की रिक्वेस्ट की है।’
सुशासन, संवेदनशीलता और सेवा का संकल्प…
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने आज लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित "जनता दर्शन" कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित, प्रभावी एवं पारदर्शी समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों… pic.twitter.com/R6Vhm9GpU8
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) February 2, 2026
सीएम योगी ने सभी की सुनीं समस्याएं
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने जनता दर्शन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित, प्रभावी एवं पारदर्शी समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।



Post Comment