उत्तर प्रदेश, राजनीति

UP के 27 जिलों में ओले-बारिश का अलर्ट, बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई गलन; 3 दिन बिगड़ा रहेगा मौसम

UP के 27 जिलों में ओले-बारिश का अलर्ट, बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई गलन; 3 दिन बिगड़ा रहेगा मौसम

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश के 27 जिलों में सोमवार को गरज-चमक के साथ बारिश और ओले गिरने का अलर्ट है। 16 जिलों में आंधी भी चल सकती है। इस बीच गाजियाबाद, आगरा और मेरठ सहित 30 जिलों में कोहरा छाया है। कई जगह विजिबिलिटी शून्य तक सिमट गई। बर्फीली हवाओं से गलन बढ़ गई है। पारा एक बार फिर 6.4°C तक पहुंच गया है। सड़कों पर सन्नाटा है। गाड़ियों से बाहर निकले लोग गर्म कपड़ों, ग्लब्स में दुबके दिखाई दिए। जगह-जगह लोग अलाव ताप रहे हैं।

कोहरे के चलते सड़क, रेल और हवाई यातायात चरमरा गया है। कानपुर समेत कई रेलवे स्टेशनों पर 40 से ज्यादा ट्रेनें लेट हैं। रविवार को लखनऊ में दम्माम से आया विमान आधे घंटे चक्कर लगाकर लौट गया। रायबरेली समेत 4 जिलों में 8 गाड़ियां टकराईं। होमगार्ड समेत 2 की मौत हो गई। वन दरोगा समेत 10 लोग घायल हो गए।

15 जिलों में रुक-रुक कर होती रही बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी यूपी के साथ दिल्ली-NCR और उत्तराखंड से सटे तराई क्षेत्रों में गरज-चमक और तेज हवा के साथ बारिश का दौर जारी है। कल बरेली समेत 15 जिलों में दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। मुजफ्फरनगर, बिजनौर, शामली और अमरोहा में सड़क पर ओले की सफेद चादर बिछ गई। सैकड़ों बीघा खड़ी फसलें गिर गईं।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार और मंगलवार को बारिश का दायरा और बढ़ेगा। इसका असर प्रदेश के मध्यांचल, अवध क्षेत्र और बुंदेलखंड के इलाकों में भी देखने को मिलेगा। तीन दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा।

4 फरवरी तक बारिश का दौर

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया कि उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से दक्षिणी हरियाणा के आसपास चक्रवाती सिस्टम बन हुआ है। इसके असर से पश्चिमी यूपी में बारिश शुरू हुई। यह बारिश आज देर रात से कल सुबह तक प्रदेश के मध्यवर्ती और सटे हुए पूर्वी हिस्सों तक पहुंच सकती है। प्रदेश में 4 फरवरी तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

27 जिलों में ओले गिरने की संभावना

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, जालौन, झांसी, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर के आसपास। इन जिलों में 40-50 की स्पीड से हवाएं चलेंगी।

बिजली गिरने का अलर्ट

बांदा, फतेहपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर के आसपास। इन जिलों में 30-40 की स्पीड से हवाएं चलेंगी।

इन जिलों में रहेगा घना कोहरा

देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर के आसपास।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *