उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, देश-दुनिया, बिजनेस, राजनीति

राष्ट्रपति से मिलने के बाद संसद पहुंचीं वित्तमंत्री सीतारमण, 11 बजे पेश करेंगी बजट

राष्ट्रपति से मिलने के बाद संसद पहुंचीं वित्तमंत्री सीतारमण, 11 बजे पेश करेंगी बजट

नई दिल्‍ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करने से पहले रविवार (01 फरवरी) को राष्ट्रपति भवन पहुंची। यहां उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बजट के बारे में जानकारी दी। राष्ट्रपति मुर्मू ने सीतारमण को दही-चीनी खिलाया। सीतारमण सुबह 11 बजे बजट पेश करेंगी। इस बजट में सरकार 5 बड़ी घोषणाएं कर सकती है।

कयास हैं कि नौकरीपेशा लोगों के लिए 13 लाख की इनकम टैक्स फ्री हो सकती है। वहीं, इम्पोर्ट ड्यूटी घटने से सोना-चांदी की कीमतें घट सकती हैं।

सीतारमण संसद पहुंचीं, हाथ से बुनी कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनी

बजट-2026 के लिए वित्त मंत्री सीतारमण ने हाथ से बुनी कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनी है। यह तमिलनाडु की सदियों पुरानी बुनाई की विरासत दिखाती है। यह मेजेंटा कट्टम कांजीवरम साड़ी है, जिसमें हल्के सुनहरे भूरे के चेक यानी कट्टम हैं। इसमें कॉफी ब्राउन बॉर्डर पर धागे का काम किया गया है। वित्त मंत्री खुद तमिल हैं। इसलिए उन्होंने अपने गृह राज्य की साड़ी पहनी।

थरूर बोले- वित्त मंत्री की स्कीम्स से क्या नौकरियां मिलेंगी, ये देखना है

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि आज देखना है कि वित्त मंत्री क्या बोलती हैं? इकोनॉमिक सर्वे में इकोनॉमिक ग्रोथ की बात कही गई है, क्या इससे नौकरियां पैदा होंगी? बिना नौकरी के ग्रोथ का कोई मतलब नहीं है। हम इस बात को जानने के लिए उत्सुक हैं कि वित्त मंत्री किस तरह की स्कीम्स लाती हैं, जिससे युवाओं को नौकरियां मिलेंगी।

मिडिल क्लास की 5 बड़ी ‘विशलिस्ट’

इनकम टैक्स: नए टैक्स रिजीम में स्टैंडर्ड डिडक्शन 75 हजार रुपये से बढ़ाकर 1 लाख हो सकता है। इससे सैलरीड की 13 लाख तक की इनकम टैक्स-फ्री हो सकती है।

किसान सम्मान निधि: पीएम-किसान योजना की राशि 3 हजार रुपये बढ़ाकर 6 हजार से 9 हजार की जा सकती है। बीते करीब 2-3 साल से इसे बढ़ाने की बात हो रही है।

रेल इंफ्रास्ट्रक्चर: वेटिंग लिस्ट कम करने के लिए 300+ नई अमृत भारत और वंदे भारत ट्रेनों का ऐलान हो सकता है। रेलवे को अब तक का सबसे बड़ा फंड मिल सकता है।

पीएम सूर्य घर योजना: बजट में 2 kW तक के सोलर सिस्टम पर सब्सिडी को 30 हजार रुपये प्रति किलोवाट से बढ़ाकर 40 हजार करने का ऐलान हो सकता है।

आयुष्मान भारत: आयुष्मान भारत (PM-JAY) योजना का दायरा बढ़ाया जा सकता है। अभी 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को इस योजना का फायदा मिल रहा है, जिसे घटाकर 60 साल किया जा सकता है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *