Mardaani 3: ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी रानी मुखर्जी की फिल्म? यहां है डिटेल्स

Mardaani 3: ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी रानी मुखर्जी की फिल्म? यहां है डिटेल्स

Mardaani 3: एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है. इस फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस से पॉजिटिव रिव्यू मिला है. इसी के साथ सोशल मीडिया पर भी फिल्म की कहानी और रानी की दमदार परफॉर्मेंस की काफी तारीफ हो रही है. इन सबके बीच फैंस  ‘मर्दानी 3’ की ओटीटी रिलीज की डिटेल्स भी जानने के लिए एक्साइटेड हैं. चलिए यहां जानते हैं थिएट्रिकल रन के बाद ये फिल्म ओटीटी पर कब और कहां आएगी?

मर्दानी 3’ ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?

रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी’ फ्रेंचाइज की तीसरी इंस्टॉलमेंट को भी काफी पसंद किया जा रहा है. वहीं   थिएटर में अपना सफर पूरा करने के बाद ये फिल्म ओटीटी के दिग्गज प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. हालांकि, अभी तक इसकी ओटीटी रिलीज़ की सही तारीख पता नहीं चली है. YRF की इस फिल्म में रानी मुखर्जी ने शिवानी शिवाजी रॉय के रोल में कमबैक किया है. फिल्म में नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली एक्ट्रेस जानकी बोडीवाला और मल्लिका प्रसाद ने भी अहम भूमिका निभाई है.

मर्दानी 3’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘मर्दानी 3’ सिनेमाघरों में ऐसे समय में रिलीज हुई है जब बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ का डंका बज रहा है. हालांकि रानी मुखर्जी की फिल्म ने भी सनी देओल की वॉर ड्रामा के आगे खूब दम दिखाया है और सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘मर्दानी 3’ ने रिलीज के पहले दिन 3.80 करोड़ से ओपनिंग की है. वहीं वीकेंड पर फिल्म की कमाई में तेजी आने की उम्मीद है.

मर्दानी 3’ की क्या है कहानी?

बता दे कि ‘मर्दानी 3’  भिखारी माफिया जैसे गंभीर मुद्दों पर फोकस करती है और इसमें ये भी दिखाया गया है कैसे हमारे देश में कम इनकम वाले परिवारों की 8-9 साल की छोटी बच्चो को कई वजहों से किडनैप किया जाता है. अभिराज मीनावाला द्वारा निर्देशित और आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित, ‘मर्दानी 3’   के साथ रानी मुखर्जी ने अपने शानदार करियर के 30 साल पूरे होने का जश्न भी मनाया है.

Post Comment

You May Have Missed