देश-दुनिया, राजनीति, सोशल मीडिया

Ajit Pawar Death: पंचतत्व में विलीन हुए अजित पवार, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

https://mynationdaily.com/wp-admin/post-new.php

Ajit Pawar Death: महाराष्ट्र के पुणे जिले में गुरुवार को बारामती स्थित विद्या प्रतिष्ठान में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार पंचतत्व में विलीन हो गए. बुधवार को बारामती हवाई अड्डे के पास रनवे से सिर्फ 200 मीटर की दूरी पर विमान के दुर्घनटनाग्रस्त हो जाने से पांच लोगों की मौत हो गई थी. पवार का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ हुआ. पवार के अंतिम संस्कार के दौरान अजित दादा अमर रहे के नारे लगे. विद्या प्रतिष्ठान में हजारों की मौजूदगी में पवार को उनके बेटे पार्थ और जय ने मुखाग्नि दी. अंतिम संस्कार के दौरान गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी,  बीजेपी चीफ नितिन नवीन, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे.

मनसे चीफ राज ठाकरे, शिवसेना यूबीटी चीफ उद्धव ठाकरे समेत कई नेता मौजूद रहे. दादा के नाम से मशहूर 66 वर्षीय अजित पवार के निधन से न केवल महाराष्ट्र में बीजेपी के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार में एक बड़ा खालीपन पैदा हुआ है, बल्कि उनकी अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के भविष्य पर भी सवाल खड़े हो गए हैं.

चुनाव प्रचार के लिए बारामती रहे थे पवार

अजित पवार राज्य में जिला परिषद चुनाव के प्रचार अभियान के तहत जनसभाओं को संबोधित करने के लिए मुंबई से बारामती जा रहे थे. दुर्घटना में जान गंवाने वालों में कैप्टन सुमित कपूर भी शामिल हैं, जिनके पास 15,000 घंटे का उड़ान अनुभव था. 1,500 घंटे का उड़ान अनुभव रखने वाली सह-पायलट कैप्टन शांभवी पाठक, निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) विधिप जाधव और विमान परिचारिका पिंकी माली की भी इस हादसे में मौत हो गई.

पवार, अपने पीछे 2 बेटे जय और पार्थ, पत्नी सुनेत्रा समेत भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं. उनके निधन के बाद न सिर्फ महाराष्ट्र बल्कि देश की राजनीति में भी एक खालीपन आ गया है. 6 बार के डिप्टी सीएम रहे पवार के बारे में कई नेताओं ने सार्वजनिक मंचों से कहा था कि वह एक बार सीएम जरूर बनेंगे. हालांकि पवार का यह सपना उनके साथ चला गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *