Republic Day 2026: PM Modi ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई, बोले- ये भारत की आन-बान और शान का…
Republic Day 2026: भारत आज अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। देश भर में गणतंत्र का जश्न है। पूरा देश तिरंगे के रंग से जगमग हो उठा है। राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर परेड की भव्य तैयारी है। रिपब्लिक डे परेड में आज जमीन से आसमान तक देश का शौर्य दिखेगा। ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर ग्रैंड परेड की तैयारी है। अब इस अवसर पर भारत के प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने भी देश के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।
सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत बधाई। भारत की आन-बान और शान का प्रतीक यह राष्ट्रीय महापर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। विकसित भारत का संकल्प और अधिक सुदृढ़ हो, यही कामना है।
— Narendra Modi (@narendramodi) January 26, 2026
क्या बोले पीएम मोदी?
गणतंत्र दिवस के अवसर पर PM मोदी ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर ट्वीट कर के कहा- “सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत बधाई। भारत की आन-बान और शान का प्रतीक यह राष्ट्रीय महापर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। विकसित भारत का संकल्प और अधिक सुदृढ़ हो, यही कामना है।”
पीएम मोदी ने कहा- “गणतंत्र दिवस हमारी स्वतंत्रता, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों का सशक्त प्रतीक है। यह पर्व हमें एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ने की नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है। पारतन्त्र्याभिभूतस्य देशस्याभ्युदयः कुतः। अतः स्वातन्त्र्यमाप्तव्यमैक्यं स्वातन्त्र्यसाधनम्॥”



Post Comment