नई दिल्ली: देश सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर मुख्य समारोह होगा, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्र ध्वज फहराएंगी। गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन हैं।।
समारोह सुबह 10:30 बजे शुरू होगा और करीब 90 मिनट तक चलेगा। इस बार मुख्य परेड की थीम वंदेमातरम् पर रखी गई है। परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर 30 झांकियां निकलेंगी, जो ‘स्वतंत्रता का मंत्र-वंदे मातरम्, समृद्धि का मंत्र-आत्मनिर्भर भारत’ थीम पर आधारित होंगी।
वायुसेना के 29 एयर क्राफ्ट करेंगे फ्लाईपास्ट
इस दौरान वायुसेना के 29 एयर क्राफ्ट फ्लाईपास्ट करेंगे। इनमें 16 फाइटर जेट, 4 ट्रांसपोर्ट विमान और 9 हेलिकॉप्टर शामिल होंगे। नौसेना की लॉन्ग रेंज एंटी-शिप हाइपरसोनिक ग्लाइड मिसाइल भी कर्तव्य पथ पर पहली बार नजर आएगी। कर्तव्य पथ पर एनक्लोजर के बैकग्राउंड में वंदेमातरम् की लाइन्स वाली पुरानी पेंटिंग लगाई जाएंगी। मुख्य मंच पर फूलों से वंदे मातरम् के रचयिता बंकिम चंद्र चटर्जी को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
VIDEO | Delhi: People have gathered in large numbers at Kartavya Path to witness the magnificent Republic Day 2026 parade. President Droupadi Murmu, Prime Minister Narendra Modi and other dignitaries will be arriving shortly to attend the event.
(Source: Third Party)… pic.twitter.com/Ew8dovhYV6
— Press Trust of India (@PTI_News) January 26, 2026
पीएम मोदी का लुक– नेवी ब्लू कुर्ता, स्काय ब्लू जैकेट, हरी-पीली-लाल पगड़ी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गणतंत्र दिवस के लिए इस बार का लुक वायु सेना और नौसेना को समर्पित नजर आया। पीएम ने व्हाइट चूड़ीदार पजामा, नेवी ब्लू कुर्ता, स्काय ब्लू जैकेट, हरी-पीली-लाल पगड़ी पहनी।
VIDEO | Republic Day 2026: Prime Minister Narendra Modi signs visitors book as he pays tributes to the fallen heroes at the National War Memorial in Delhi.
(Source: Third Party) #RepublicDay
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/dO5hJPli4G
— Press Trust of India (@PTI_News) January 26, 2026
पीएम मोदी वॉर मेमोरियल पहुंचे, शहीदों को पुष्पांजलि दी
पीएम मोदी नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंच गए हैं। जहां उन्होंने शहीदों को पुष्पांजलि दी। इसके साथ ही समारोह की शुरुआत होगी। यह स्मारक 26 हजार 621 वीरों की शहादत की याद में बनाया गया है। पीएम ने यहां शहीदों को सैल्यूट किया। दो मिनट का मौन रखा। इसके बाद वे मुख्य सलामी मंच की तरफ रवाना हुए।
VIDEO | Republic Day 2026: PM Modi lays wreath at the National War Memorial, Delhi, paying solemn tributes to the fallen heroes.
(Source: Third Party)#RepublicDay
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/2QWvyMEjXd
— Press Trust of India (@PTI_News) January 26, 2026
वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला भी मौजूद
भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला भी इस समारोह में मौजूद हैं। उन्हें अशोक चक्र से सम्मानित किया जाएगा।
VIDEO | Delhi: President Droupadi Murmu along with chief guests for 77th Republic Day Antonio Costa, President of the European Council, and Ursula von der Leyen, President of the European Commission leaves from Rashtrapati Bhawan to attend parade at Kartavya Path.… pic.twitter.com/vnzvmlowQw
— Press Trust of India (@PTI_News) January 26, 2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सलामी मंच के लिए रवाना
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मुख्य अतिथि यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ मुख्य सलामी मंच के लिए रवाना हो गई हैं। वे अपने विशेष गार्ड्स के साथ पारंपरिक बग्घी में बैठकर राष्ट्रपति भवन से निकलीं।