अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर मायावती की चिंता, बोलीं- धार्मिक मामलों में राजनीतिक दखल से बढ़ रहे विवाद

अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर मायावती की चिंता, बोलीं- धार्मिक मामलों में राजनीतिक दखल से बढ़ रहे विवाद

लखनऊ: प्रयागराज माघ मेला प्रशासन और स्‍वामी अविमुक्‍तेश्‍वरानंद में जारी विवाद के बीच बसपा सुप्रीमो मायावती ने बयान जारी कर चिंता जाहिर की है। उन्‍होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सहित देश के अन्य राज्यों में धार्मिक पर्व, त्योहार, पूजा-पाठ और स्नान जैसे आयोजनों में राजनीतिक हस्तक्षेप हाल के वर्षों में बढ़ा है, जो नए विवाद, तनाव और संघर्ष को जन्म दे रहा है। यह स्थिति चिंताजनक है। इससे लोगों का दुखी होना स्वाभाविक है।

शनिवार को जारी बयान में बसपा सुप्रीमो ने कहा कि संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ के चलते धर्म को राजनीति से और राजनीति को धर्म से जोड़ने के खतरे बने रहते हैं। प्रयागराज में स्नान को लेकर चल रहा विवाद, आपसी अनादर और आरोप-प्रत्यारोप इसका ताजा उदाहरण है। इससे हर हाल में बचना चाहिए।

आपसी सहमति से सुलझााया जाए विवाद

मायावती ने कहा कि देश का संविधान और कानून जनहित को ही वास्तविक राष्ट्रीय धर्म मानता है। राजनीति और धर्म को अलग रखने पर जोर देता है। मायावती ने अपील की कि प्रयागराज का विवाद आपसी सहमति से शीघ्र सुलझाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों को उत्तर प्रदेश दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।

Post Comment

You May Have Missed