UP News: बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने एक ऐसा बयान दिया है जिस पर सियासत तेज हो गई हैं. उन्होंने कहा कि जिस दिन तिरंगे में चांद आ गया उस दिन न शर्मा बचेंगे और न वर्मा. उनके इस बयान पर समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि वो देश में ऐसा माहौल पैदा कर रहे हैं जिससे हिन्दू-मुस्लिम में तनाव हो जाए. सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान पर पलटवार किया और कहा कि धीरेंद्र शास्त्री हमेशा ऐसा बयान देते हैं जिससे नफरत और फैल जाए. वो RSS के प्रवक्ता बन गए हैं और देश में ऐसा माहौल पैदा कर रहे हैं कि हिन्दू मुस्लिम तनाव हो. आपस में लोगों को तोड़ा जाए और सांप्रदायिक सद्भाव खराब किया जाए. उन्होंने कहा कि कोई भी धार्मिक गुरु इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं करता है. वो सभी धर्मों का सम्मान करने का काम करता है. हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं.
Lucknow, Uttar Pradesh: On Pandit Dhirendra Krishna Shastri, Samajwadi Party MLA Ravidas Mehrotra says, "Dhirendra Shastri always makes statements that spread hatred. He has become a spokesperson for the RSS and is creating an atmosphere in the country where Hindus and Muslims… pic.twitter.com/xCXccH3DZ0
— IANS (@ians_india) January 21, 2026
धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर सियासत तेज
दरअसल, पंडित धीरेंद्र शास्त्री बांदा में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे. इस दौरान उन्होंने हिन्दू राष्ट्र को लेकर बयान देते हुए कहा कि जिस दिन तिरंगे में चांद आ गया उस दिन न शर्मा बचेंगे और न वर्मा. न तुलसीदास वाले बचेंगे, न अगड़ा बचेगा और न पिछड़ा. इसलिए देश में कास्टवाद नहीं राष्ट्रवाद होना चाहिए. उन्होंने कहा कि इस काल में वही ताकतवर है और वही बच सकता है जो एकजुट है. मुसलमान में 72 फिरके हैं लेकिन, जब मज़हब पर बात आती है तो वो बस मुसलमान हैं. हमारे भारत में हिन्दुओं की घटती आबादी से पता चलता है कि हम हिन्दू हैं लेकिन हम एक नहीं हो पाए हैं. हमारा परिचय जाति से नहीं हिन्दू से होना चाहिए. उन्होंने कहा कि जब चच्चे के 30-30 बच्चे हो सकते हैं तो हिन्दुओं के क्यों नहीं?