Lucknow: अब चिड़ियाघर में मना जा सकेगा बच्चों का Happy Birthday, नई योजना की शुरुआत
Lucknow News: नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान यानी लखनऊ चिड़ियाघर में अब बच्चों के जन्मदिन का जश्न बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जा सकेगा। चिड़ियाघर प्रशासन की ओर से ‘पार्टी ऑन व्हील्स’ योजना की शुरुआत की गई है, जिसके तहत बच्चे अपने जन्मदिन को एक अलग और यादगार अंदाज़ में सेलिब्रेट कर सकेंगे। योजना के तहत जन्मदिन समारोह के लिए 5100 शुल्क निर्धारित किया गया है। इस पैकेज में चिड़ियाघर परिसर में निर्धारित वाहन (व्हील्स) के माध्यम से बच्चों को भ्रमण कराया जाएगा और जन्मदिन से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
फूड कोर्ट से भोजन की भी सुविधा
बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान भोजन की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके लिए चिड़ियाघर के फूड कोर्ट से अलग से भोजन बुकिंग कराई जा सकेगी। अभिभावक अपनी सुविधा और पसंद के अनुसार भोजन पैकेज का चयन कर सकेंगे। चिड़ियाघर प्रशासन का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों को प्रकृति और वन्यजीवों से जोड़ते हुए मनोरंजन का नया अनुभव देना है। साथ ही इससे चिड़ियाघर में आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ने की भी उम्मीद है। यह योजना खास तौर पर बच्चों और उनके अभिभावकों के बीच आकर्षण का केंद्र बनने की संभावना रखती है।



Post Comment