देश-दुनिया, राजनीति

सोनमर्ग में पारा -8.9°C, हिमाचल में बर्फबारी; 9 राज्यों में मौसम बिगड़ने की आशंका

सोनमर्ग में पारा -8.9°C, हिमाचल में बर्फबारी; 9 राज्यों में मौसम बिगड़ने की आशंका

नई दिल्‍ली: जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी की वजह से पारा लगातार गिरता जा रहा है। रविवार को सोनमर्ग घाटी का तापमान -8.9°C, श्रीनगर का -4.7°C, शोपियां का -6.7°C और पहलगाम में -6°C रहा। वहीं, हिमाचल प्रदेश के ऊंचे पहाड़ी बर्फबारी हुई। हमीरपुर में तापमान 2.1°C, ऊना में 2.7°C और मंडी में मंडी 3.9°C रहा। इधर, पंजाब के अमृतसर का तापमान 1.7°C रहा।

उत्तर के मैदानी राज्यों में पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, चंडीगढ़, हरियाणा, यूपी में सर्दी का असर है। इन इलाकों में घना कोहरा छाया है। पंजाब के हलवारा में सुबह से विजिबिलिटी जीरो है। वहीं, यूपी में अचानक मौसम पलट गया है। लखनऊ-बाराबंकी समेत कई शहरों में सोमवार सुबह बारिश हुई। अलीगढ़ में ओले गिरे हैं।

इन राज्‍यों में बिगड़ सकता है मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है। इससे 23 जनवरी से 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम और बिगड़ सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ पश्चिम से आने वाली हवा और बादलों का एक सिस्टम होता है इसके एक्टिव होने से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी, मैदानी क्षेत्रों में बारिश होगी। तापमान में गिरावट आएगी, साथ ही पाला पड़ने और कोल्डवेव के हालात बन सकते हैं।

अगले 2 दिन के मौसम का हाल

20 जनवरी- उत्तर भारत में ठंड और घने कोहरे का असर बना रहेगा। सुबह और रात के समय विजिबिलिटी कम रह सकती है। राजस्थान, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इससे ठंड और बढ़ेगी।

21 जनवरी- उत्तर भारत में सर्द हवाओं के चलते ठिठुरन बनी रहेगी। कई इलाकों में कोहरा छाया रह सकता है। राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है। मिनिमम टेम्परेचर में गिरावट रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *