उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, देश-दुनिया, प्रदेश, राजनीति

20 जनवरी को भाजपा को मिलेगा नया अध्यक्ष, पार्टी ने जारी किया चुनाव नोटिफिकेशन

20 जनवरी को भाजपा को मिलेगा नया अध्यक्ष, पार्टी ने जारी किया चुनाव नोटिफिकेशन

नई दिल्‍ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 20 जनवरी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल जाएगा। इसके लिए पार्टी ने शुक्रवार (16 जनवरी) को नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके अनुसार, 19 जनवरी को नामांकन भरा जाएगा। 20 जनवरी को नए पार्टी अध्यक्ष का ऐलान होगा। अभी नितिन नबीन पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। पार्टी उन्हें ही निर्विरोध अध्यक्ष चुन सकती है।

न्यूज एजेंसी ANI ने 13 जनवरी को सूत्रों के हवाले से खबर दी थी कि नितिन नबीन 19 जनवरी को नामांकन भरेंगे। नितिन नबीन को 14 दिसंबर, 2025 को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया गया था।

2020 में राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बने थे जेपी नड्डा

बीजेपी ने साल 2020 में जेपी नड्डा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था। 2024 में उनका कार्यकाल खत्म हुआ था। तब से वे एक्सटेंशन पर थे। नड्डा अभी केंद्र में स्वास्थ्य मंत्रालय संभाल रहे हैं।

BJP के राष्ट्रीय रिटर्निंग ऑफिसर ने जारी किया शेड्यूल

बीजेपी के राष्ट्रीय रिटर्निंग ऑफिसर के लक्ष्मण ने चुनाव का शेड्यूल जारी किया। इसके मुताबिक, पार्टी प्रमुख के चुनाव के लिए नॉमिनेशन 19 जनवरी को दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच भरे जाएंगे और उम्मीदवार उसी दिन शाम 5 बजे से 6 बजे के बीच अपना नॉमिनेशन वापस ले सकते हैं।

20 जनवरी को भाजपा को मिलेगा नया अध्यक्ष, पार्टी ने जारी किया चुनाव नोटिफिकेशन

लक्ष्मण ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो 20 जनवरी को वोटिंग होगी और उसी दिन नए चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में ही होगी।

कैसे होता है अध्यक्ष चुनाव?

भाजपा के संविधान और नियम की धारा-19 में अध्यक्ष के चुनाव के प्रावधान बताए गए हैं-राष्ट्रीय और प्रदेश परिषदों के सदस्यों का इलेक्टोरल कॉलेज बनता है। यही इलेक्टोरल कॉलेज राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करता है। चुनाव पार्टी के कार्यकारिणी के बनाए गए नियमों के तहत होता है।

पार्टी अध्यक्ष बनने के लिए जरूरी चीजें

कम से कम 15 साल तक पार्टी का प्राथमिक सदस्य

इलेक्टोरल कॉलेज के कम से कम 20 सदस्य उसके प्रस्तावक हो

चुनाव प्रोसेस

नॉमिनेशन फॉर्म भरना होता है

नॉमिनेशन के बाद वोटिंग होती है

दिल्ली में बैलेट बॉक्स की काउंटिंग होती है।

BJP के संविधान-नियम के अनुसार, कोई पात्र सदस्य 3-3 साल के लगातार 2 कार्यकाल यानी लगातार कुल 6 साल तक अध्यक्ष रह सकता है।

अगर नितिन ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बने, तो सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे

फिलहान, नितिन नबीन को पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। उनकी उम्र 45 साल है। भविष्य में नितिन को ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाता है तो वे राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने वाले सबसे युवा नेता होंगे। नितिन के कार्यकारी अध्यक्ष बनने के साथ ही भाजपा में 80% युवाओं को आगे लाने का रास्ता साफ हो गया है।

हालांकि, नई टीम बनने में लगभग 6 महीने लगेंगे, लेकिन इतना साफ है कि टीम में महामंत्री और मंत्री जैसे प्रमुख पदों पर ज्यादातर 50 से कम उम्र के लोग होंगे। अगले साल 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव हैं। नितिन टीम इसी के अनुरूप बनाएंगे। एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि अमूमन राष्ट्रीय अध्यक्ष जूनियर या समकक्षों को ही महासचिव, सचिव जैसे पदों पर रखते हैं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *