रूस-यूक्रेन युद्ध में लड़ रहे भारतीयों को मिलेगी छुट्टी, होगी घर वापसी!

रूस-यूक्रेन युद्ध में लड़ रहे भारतीयों को मिलेगी छुट्टी, होगी घर वापसी!

PM Modi Russia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय रूस यात्रा पर हैं. एक राहत भरी खबर सामने आ रही है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, रूस, रूसी सेना में कार्यरत सभी भारतीयों को छुट्टी देगा और उनकी वापसी में मदद करेगा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन के समक्ष यह मामला उठाया है.

इसी के साथ ही रूस ने भारतीयों की वापसी को लेकर हर सुविधा मुहैया कराने की भी बात कही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मॉस्को यात्रा के दौरान सामने आई इस खबर को भारत के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है. सूत्रों के हवाले से खबर सामने आ रही है कि सोमवार को पीएम मोदी जब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ प्राइवेट डिनर पर मिले थे.

इसी दौरान इस मुद्दे को उठाया था और अपील की थी कि युद्ध में फंसे भारतीयों को वापस भेजा जाए. कहा जा रहा है कि इस बार को राष्ट्रपति पुतिन भी मान गए और इस तरह रूसी सेना में फंसे भारतीय युवाओं की घर वापसी सुनिश्चित हो सकी है.

Post Comment

You May Have Missed