Parliament: संसद में दिखेंगे AI के नए प्रयोग, अब 22 भाषाओं में देख सकेंगे सदन की कार्यवाही
Parliament: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला की पहल से संसद की कार्यवाही का चरित्र बदल जाएगा। बिरला के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के जरिये संसद की कार्यवाही के प्रसारण से लेकर सांसदों की सुविधा तक नए प्रयोगों ने बड़े परिवर्तन की नींव रख दी है। मसलन अगले साल संसद की कार्यवाही का प्रसारण सभी 27 अधिसूचित भाषाओं में होगा। इस साल मानसून सत्र में 22 भाषाओं में कार्यवाही का प्रसारण होगा।
एआई के माध्यम से सांसदों को सत्र में तारांकित प्रश्न लगने की जिम्मेदारी तीन दिन पहले और उसका जवाब एक दिन पूर्व ही व्हाट्सएप के माध्यम से दे दी जाएगी। इससे सांसदों को पूरक सवाल की तैयारी करने का समय मिलेगा। लोकसभा की कार्यवाही इसी सत्र से एक घंटे के अंदर वेबसाइट पर मुहैया कराई जाएगी।
कई भाषाओं में विचार रख सकेंगे और सवाल पूछ सकेंगे सांसद: बिरला
बिरला ने कहा कि संसद की कार्यवाही के रूप में योजना भारत की विविधता को प्रदर्शित करने की है। इस संबंध में एआई की मदद ली जा रही है। पहले की तुलना में सांसदों को कई अन्य भाषाओं में सवाल पूछने या विचार रखने का विकल्प मिला है। हमारी योजना सभी अधिसूचित भाषाओं में यह सुविधा उपलब्ध कराने की है। उन्होंने कहा कि इस सत्र में दस भाषाओं में प्रपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। आने वाले समय में इसकी संख्या बढ़ती जाएगी।



Post Comment