मोदी-शाह के तोते की तरह ED-CBI, जहां चुनाव होता… पिंजड़ा खोल देते हैं: अजय राय

मोदी-शाह के तोते की तरह ED-CBI, जहां चुनाव होता... पिंजड़ा खोल देते हैं: अजय राय

लखनऊ: कोलकाता में I-PAC ऑफिस पर ईडी की छापेमारी और टीएमसी के प्रदर्शन पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा सरकार को निशाने पर लिया है। शुक्रवार को उन्होंने लखनऊ में कहा कि अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तोते की तरह ED और CBI को रखे हैं। जहां चुनाव होता है, वहां वे पिंजड़ा खोलकर तोता उड़ा देते हैं। ममता बनर्जी ने वहां दबाव बनाया है। निश्चित वहां अपने लोगों के साथ खड़ा होना चाहिए।

ब्राह्मण समाज को लेकर भी साधा निशाना

इससे पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार में ब्राह्मण समाज के लोगों के फर्जी एनकाउंटर किए जा रहे हैं। करीब 10 साल में 1700 से अधिक ब्राह्मणों की हत्या की गई है। वह गुरुवार (08 जनवरी) को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

लखनऊ के ठाकुरगंज घास मंडी चौराहे पर स्थित बाबा गोमती दास स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने प्रदेश सरकार पर ब्राह्मण समाज की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सत्ता में ब्राह्मण समाज के लोगों को मुख्यमंत्री बनाया जाता था, लेकिन भाजपा सिर्फ समाज का वोट ले रही है। मौके पर मौजूद लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।

Post Comment

You May Have Missed