नाहन: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां हरिपुरधार में एक निजी बस खाई में गिर गई, जिससे 09 लोगों की मौत हो गई। जबकि, कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को घटनास्थल से निकालकर अस्पताल ले जाया गया। 30 से 35 लोगों से भरी ये बस कुपवी से शिमला जा रही थी। स्थानीय लोग हादसे में घायलों को बाहर सड़क तक लेकर आ रहे हैं। घटना के बाद मौके पर चीखों पुकार मची है। हादसा इतना भयानक था कि बस के परखच्चे उड़ गए हैं।
सरिमौर के एसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने कहा कि सिरमौर जिले में हरिपुरधार के पास कुपवी से शिमला जा रही एक प्राइवेट बस के सड़क से नीचे गिरने से हुए हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। बस में 30-35 लोग सवार थे। और जानकारी का इंतजार है। मैं मौके पर जा रहा हूं। पुलिस और दूसरी बचाव टीमें घायलों को निकालने की कोशिश कर रही हैं।
Himachal Pradesh: SP Sirmaur, Nishchint Singh Negi says, "Eight deaths reported in a bus accident after a private bus enroute from Kupvi to Shimla rolled down the road near Haripurdhar in Sirmaur district. Death toll could rise. There were 30-35 people in the bus. More details…
— ANI (@ANI) January 9, 2026
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने जताया शोक
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने दुर्घटना पर सरकार की ओर से शोक जताया है। उन्होंने मेडिकल कॉलेज नाहन में गंभीर रूप से लाए जा रहे मरीजों के उपचार के लेकर उचित व्यवस्था के निर्देश दिए। कुछ लोग राजगढ़, व ददाहू में रेफर किए गए हैं। मेडिकल कालेज में तैयारियां उपचार के लिए पूरी कर दी हैं।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने जताया दु:ख
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि हरिपुरधार में बस दुर्घटना की अत्यंत दुखद खबर प्राप्त हुई है। इस हृदयविदारक घटना ने मुझे भीतर तक झकझोर दिया है। इस दुख की घड़ी में उन्होंने अपने आगामी सभी कार्यक्रम तत्काल प्रभाव से रद्द करने का निर्णय लिया है। वह इस समय पालमपुर से हरिपुरधार के लिए रवाना हो रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कठिन समय में हम सभी का कर्तव्य है कि एकजुट होकर मानवता के नाते अपना दायित्व निभाएं।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने गहरा शोक किया व्यक्त
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सिरमौर जिले के हरिपुरधार के पास एक निजी बस दुर्घटना में हुई जानमाल की हानि पर गहरा शोक व्यक्त किया। दुर्भाग्यपूर्ण बस शिमला से राजगढ़ होते हुए कुपवी जा रही थी, तभी वह सड़क से उतरकर एक गहरी खाई में गिर गई। मुख्यमंत्री ने जिला अधिकारियों को मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान करने और घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
सिरमौर ज़िले के हरिपुरधार के पास हुए अत्यंत दुखद बस हादसे की सूचना से मन व्यथित और पीड़ा से भर गया है।
इस हादसे में जिन लोगों ने अपने प्राण गंवाए, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं और शोकाकुल परिवारों के साथ मेरी पूरी सहानुभूति है।
जिला प्रशासन को मृतकों के परिवारों को हर संभव…— Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) January 9, 2026
उप मुख्यमंत्री ने भी जताया शोक
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ‘सिरमौर जिले के हरिपुरधार में एक निजी बस के गहरी खाई में उतरने से 9 लोगों के निधन एवं कई यात्रियों के घायल होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। हादसे में मारे गए लोगों को ईश्वर अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं शोकाकुल परिवारों को अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। प्रशासन राहत कार्यों के लिए मौके पर पहुँच चुका है। ॐ शांति।’
सिरमौर जिला के हरिपुर धार में एक निजी बस के गहरी खाई में उतरने से 9 लोगों के निधन एवं कई यात्रियों के घायल होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है।
हादसे में मारे गए लोगों को ईश्वर अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं शोकाकुल परिवारों को अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।… pic.twitter.com/HIas6StQUY
— Mukesh Agnihotri (@Agnihotriinc) January 9, 2026
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी जताया शोक
वहीं, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी बस हादसे पर दु:ख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- ‘सिरमौर जिले के हरिपुरधार क्षेत्र में निजी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना बहुत दुःखद है। इस भीषण हादसे में कई लोगों के हताहत होने की सूचना अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवारों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति दें साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’
सिरमौर ज़िले के हरिपुरधार क्षेत्र में निजी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना बहुत दुःखद है।
इस भीषण हादसे में कई लोगों के हताहत होने की सूचना अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवारों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति दें…
— Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) January 9, 2026