उत्तर प्रदेश, राजनीति, सोशल मीडिया

UP News: 11 जनवरी को सड़कों पर उतरेगी आम आदमी पार्टी जानिए मामला

UP News: 11 जनवरी को सड़कों पर उतरेगी आम आदमी पार्टी जानिए मामला
  • बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: संजय सिंह

UP News: बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में आम आदमी पार्टी 11 जनवरी को पूरे प्रदेश के प्रदर्शन करेगी। आप नेता संजय सिंह ने बताया है कि प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रपति के नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी के खिलाफ मांग पत्र सौंपा जाएगा। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद व उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे जुल्म को भारत की धरती से, उत्तर प्रदेश की धरती से बर्दाश्त न किए जाने का स्पष्ट संदेश दिया जाएगा और केंद्र सरकार को मजबूर किया जाएगा कि वह इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़े। संजय सिंह ने कहा कि बांग्लादेश में वहां के अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों पर, वहां के हिंदुओं पर जो अत्याचार हो रहा है, वह किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है। इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तक पूरी तरह से चुप हैं।

अपना विरोध दर्ज कराना ही पड़ेगा

सवाल यह है कि आखिर प्रधानमंत्री की यह चुप्पी क्यों है? उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री की चुप्पी की वजह अडानी का बिजली का धंधा है। झारखंड से बिजली पैदा कर अदानी बांग्लादेश को सप्लाई करता है और वहां हजारों करोड़ रुपए का उसका व्यापार चल रहा है। अगर प्रधानमंत्री इस पर बोलेंगे तो उनके दोस्त का धंधा बंद हो जाएगा, उनके दोस्त का पेमेंट रुक जाएगा। संजय सिंह ने कहा कि बांग्लादेश में जहां हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ भारत से बांग्लादेश को बिजली दी जा रही है, डीजल दिया जा रहा है और हजारों करोड़ का व्यापार किया जा रहा है। यह दोहरा चरित्र अब देश के सामने आना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को देश के लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए बांग्लादेश में हो रहे अत्याचार पर खुलकर बोलना पड़ेगा और सख्त तरीके से अपना विरोध दर्ज कराना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *