लखनऊ डीएम का नया आदेश, अब इतने दिन बंद रहेंगे 8वीं तक के स्कूल

लखनऊ डीएम का नया आदेश, अब इतने दिन बंद रहेंगे 8वीं तक के स्कूल

लखनऊ: राजधानी में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मद्देनजर कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण जिलाधिकारी विशाख जी ने बड़ा फैसला दिया है। गुरुवार को जारी नए आदेशानुसार, शहर में कक्षा प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक संचालित सभी परिषदीय, प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, सहायता प्राप्त, बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तथा अन्य सरकारी/अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूलों में 10 जनवरी तक अवकाश रहेगा।

कक्षा 9 से 12 तक की टाइमिंग बदली

इसके साथ ही कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक संचालित की जाएंगी। जिलाधिकारी विशाख जी ने इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

लखनऊ डीएम का नया आदेश, अब इतने दिन बंद रहेंगे 8वीं तक के स्कूल

Post Comment

You May Have Missed