‘मैं राज करने आई हूं’, आयशा खान ने Shararat की सक्सेस पर लिखा इमोशनल नोट

‘मैं राज करने आई हूं’, आयशा खान ने Shararat की सक्सेस पर लिखा इमोशनल नोट

Shararat Song: ‘धुरंधर’ को बॉक्स ऑफिस पर मिली जबरदस्त सफलता के बाद से फिल्म से जुड़े सभी कलाकार सातवें आसमान पर हैं. वहीं इस फिल्म का ‘शरारत’ सॉन्ग भी खूब पॉपुलर हुआ है. आयशा खान और क्रिस्टल डिसूजा पर फिल्माए गए इस गाने ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए यूट्यूब पर 100 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है. 4 जनवरी, रविवार को इस उपलब्धि का जश्न मनाते हुए, आयशा खान ने एक वीडियो शेयर किया साथ ही इमोशनल कैप्शन भी लिखा.

शरारतकी सक्सेस पर इमोशनल हुईं आयशा खान

थिएटर में ‘शरारत’ गाने को देखते हुए अपना एक वीडियो आयशा खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इसके साथ ही लिखा, “100 मिलियन व्यूज़!!! दर्शकों से खचाखच भरे थिएटर में खुद को बड़े पर्दे पर देखना वाकई एक शानदार एक्सपीरियंस था. शरारत के लिए मुझे जो प्यार मिला है, वह बहुत ज्यादा खुश करने वाला है. मुझे शरारत देने के लिए कास्टिंग छाबड़ा का बहुत-बहुत थैंक्यू!! लोगों की ज़िंदगी बदलते रहिए!! आप भगवान के भेजे हुए हैं! और मुझ पर भरोसा करने के लिए आदित्य धर का भी थैंक्यू!! आप वाकई विजनरी मैन हैं.”

मैं राज करने आई हूं

आयशा खान ने अपने नोट में आगे लिखा, “मैं अपने दर्शकों से वादा करती हूं कि मैं राज करने आई हूं, और मुझे कोई नहीं रोक सकता. यह घमंड से नहीं, बल्कि उन चीजों में की गई मेरी कड़ी मेहनत से ज़ाहिर होता है जिनसे मुझे प्यार है. मुझे अपने काम और सर्वशक्तिमान पर इतना भरोसा है कि मुझे पता है कि एक दिन मुझे वो सब कुछ मिलेगा जिसके लिए मैंने प्रार्थना की है.खुशकिस्मत हूं कि मेरे पास ऐसा परिवार है जो हर हाल में मेरा साथ देता है! मेरी रीढ़ की हड्डी। मेरी ताकत. सर्वेश शशि को हर सुख-दुख में साथ देने के लिए स्पेशल थैंक्यू, शाहबाज खान आपका शुक्रिया. आपके बिना मैं कुछ भी नहीं हूं,शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता कि आप मेरे लिए क्या मायने रखते हैं.

Post Comment

You May Have Missed