Donald Trump ने भारत फिर दी धमकी, पीएम मोदी के लिए कही ये बात

West Asia: ट्रंप की ईरान को चेतावनी, कहा-  अमेरिकी नाकाबंदी के करीब आए ईरानी जहाजों को कर देंगे तबाह

Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर भारत को रूस से तेल खरीदने के मुद्दे पर धमकी दी। ट्रंप ने कहा कि अगर भारत इस मामले में उनका सहयोग नहीं करता है, तो अमेरिका भारत पर टैक्स बढ़ा सकता है। खबर के मुताबिक ट्रंप ने कहा कि अगर भारत रूस से तेल खरीदने के मुद्दे पर मदद नहीं करता, तो हम भारत पर जल्दी से टैक्स बढ़ा सकते हैं। व्हाइट हाउस द्वारा जारी एक ऑडियो में ट्रंप यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं। ट्रंप ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि मोदी अच्छे आदमी हैं और भारत मुझे खुश करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि बुनियादी तौर पर वे मुझे खुश करना चाहते थे, प्रधानमंत्री मोदी एक बहुत अच्छे आदमी हैं। वे जानते थे कि मैं खुश नहीं था और यह उनके लिए महत्वपूर्ण था कि वे मुझे खुश करें। वे व्यापार करते हैं, और हम उन पर बहुत जल्दी टैक्स बढ़ा सकते हैं।

अमेरिका ने पहले ही लगा रखा है इतना टैरिफ

अमेरिका ने पहले ही भारत पर 50% का टैरिफ (टैक्स) लगाया था, जिसमें से 25% पेनाल्टी के रूप में था, क्योंकि भारत रूस से कच्चा तेल खरीद रहा था। ट्रंप के मुताबिक, भारत पर अमेरिका द्वारा लगाए गए टैक्स में सबसे अधिक वृद्धि की गई है। पहले 10% की दर लागू की गई थी, फिर 7 अगस्त को 25% और पिछले साल के अंत तक यह 50% तक पहुंच गया था। भारत और अमेरिका एक व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) पर काम कर रहे हैं, और उम्मीद की जा रही है कि इसका पहला फेज जल्द ही पूरा हो जाएगा और इसे सार्वजनिक किया जाएगा।

Post Comment

You May Have Missed