देश-दुनिया, राजनीति

Venezuela News: वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो को अमेरिका ने पकड़ा, सामने आई तस्वीर!

Venezuela News: वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो को अमेरिका ने पकड़ा, सामने आई तस्वीर!

Venezuela News: अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर लिया है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार तड़के बड़ा दावा करते हुए कहा कि अमेरिका ने वेनेजुएला में बड़े पैमाने पर सैन्य कार्रवाई की है और इस ऑपरेशन में राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में लेकर देश से बाहर निकाल लिया गया है. ट्रंप ने यह बयान अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दिया. उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर की गई है.

क्या चीन भागने वाले थे मादुरो?

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पर लगातार ट्रंप दबाव बढ़ा रहे थे. अमेरिका ने कैरिबियन में बड़े पैमाने पर अपनी सेना तैनात की हुई थी. लगातार ड्रग्स वाली नाव पर हमले हो रहे थे. इन्हें देखकर मादुरो ने संकेत दिया था कि वह ड्रग तस्करी और तेल जैसे संवेदनशील मुद्दों पर बातचीत के लिए तैयार हैं. वेनेजुएला के सरकारी टीवी को दिए इंटरव्यू में मादुरो ने कहा कि वह अमेरिका से बातचीत के लिए पूरी तरह तैयार हैं. उन्होंने कहा कि अमेरिका जहां चाहे और जब चाहे बातचीत कर सकता है.

वहीं शुक्रवार को उन्होंने चीन विशेष दूत किउ शियाओची से कराकस में मुलाकात की थी. अटकलें लगाई जा रही हैं कि चीन को इस तरह के अटैक की खबर थी और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को देश से बाहर निकालने का ऑफर दिया गया. लेकिन चीन जाने से पहले ही वह पकड़े गए.

अमेरिका ने वेनेजुएला पर बोला हमला

इस दावे के कुछ ही घंटों पहले वेनेजुएला की राजधानी कराकस में जोरदार धमाके सुनाई दिए थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब दो बजे से डेढ़ घंटे तक शहर के कई इलाकों में विस्फोटों की आवाजें सुनाई दीं. आसमान में लड़ाकू विमान उड़ते दिखे और कई जगहों पर काले धुएं के गुबार नजर आए. शहर के दक्षिणी हिस्से में स्थित एक बड़े सैन्य अड्डे के आसपास बिजली गुल हो गई. लोग घबराकर सड़कों पर निकल आए और मोबाइल से वीडियो बनाने लगे. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में तेज रोशनी और धमाकों के बाद उठता धुआं साफ देखा जा सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *