देश-दुनिया, राजनीति, सोशल मीडिया

West Bengal: ‘भाजपा एक सांप की तरह, अगर आप अपने आंगन में…’

West Bengal: 'भाजपा एक सांप की तरह, अगर आप अपने आंगन में...'

West Bengal: प. बंगाल में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सियासी बयानबाजी ने जोर पकड़ा हुआ है। तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच वार-पलटवार का दौर जारी है। इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भाजपा की तुलना सांप कर दी है। अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर बड़ा जुबानी हमला किया। उन्होंने अलीपुरद्वार में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक सांप की तरह है। इतना ही नहीं टीएमसी सांसद ने एसआईआर के दौरान कथित तौर पर गलत तरीके से वोटर लिस्ट से नाम हटाने के मामले में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी निशाना साधा।

‘…तो आखिरकार वह आपको काटेंगे ही

अभिषेक बनर्जी ने अपने बयान में कहा कि भाजपा एक सांप की तरह है। अगर आप अपने आंगन में 1 या 18 सांप रखेंगे, तो आखिरकार वह आपको काटेंगे ही। इस बार आने वाले चुनावों में यह पक्का करें कि अलीपुरद्वार में कोई सांप न रहे। कार्यक्रम के दौरान टीएमसी सांसद ने कहा कि मैं भाजपा से 10 गुना ज्यादा जिद्दी हूं, और इस तरह के बर्ताव के आगे सिर्फ भाजपा ही झुकती है। आने वाले चुनावों में ईवीएम के जरिए उन्हें सबक सिखाने के लिए लाइन में खड़े हों। जो लोग संविधान बदलना चाहते हैं, उन्हें आखिर में सत्ता से हटाना ही होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *