Spirit Poster: नए साल में फैंस को तोहफा; रिलीज हुआ ‘स्पिरिट’ का पहला पोस्टर

Spirit Poster: नए साल में फैंस को तोहफा; रिलीज हुआ 'स्पिरिट' का पहला पोस्टर

Spirit Poster: निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा और प्रभास ने साल 2026 के पहले ही दिन अपने फैंस को तोहफा दे डाला। दोनों ने 1एकजनवरी 2026 को देर रात अपनी अगली फिल्म ‘स्पिरिट’ का पहला पोस्टर जारी किया। इसमें प्रभास और तृप्ति डिमरी का पहला लुक देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। यह इस फिल्म का पहला आधिकारिक पोस्टर है।

संदीप रेड्डी वांगा का पोस्ट

निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘भारतीय सिनेमा। अपने AJANUBAHUDU / AJANUBAHU को देखें।’ ‘स्पिरिट’ के इस पोस्टर के साथ संदीप ने सभी को 2026 की शुभकामनाएं भी दीं।’ पोस्टर में खिड़की के पास घायल अवस्था में बिना शर्ट के प्रभास दिखाई दे रहे हैं, जबकि तृप्ति डिमरी उनकी सिगरेट जलाती नजर आ रही हैं। प्रभास ने ऑफ-व्हाइट पैंट और काले चश्मे पहने हैं, जबकि तृप्ति देसी लुक में नजर आ रही हैं।

स्पिरिट’ के बारे में

फिल्म ‘स्पिरिट’ का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं। इस फिल्म में प्रभास और तृप्ति मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि प्रकाश राज, विवेक ओबेरॉय और कंचना सहायक भूमिकाओं में नजर आएंगे। कथित तौर पर इस फिल्म में कोरियाई अभिनेता डॉन ली के भी शामिल होने की खबर है, हालांकि निर्माताओं ने अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

Post Comment

You May Have Missed