UP SIR: अखिलेश यादव की चेतावनी- इस बार PDA प्रहरी चौकन्ने हैं

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख की चेतावनी- जिलाध्यक्ष ने टिकट दिलाने का ठेका लिया तो खैर नहीं

UP SIR: यूपी में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ा दी गई है जिसपर अखिलेश यादव ने सवाल खड़े किए हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि जैसे चुनाव में मतदान का प्रतिशत और रिजल्ट देरी से आने पर जनता को आशंका होती थी ठीक वैसे ही आशंका ड्राफ्ट वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ने पर हो रही है। अखिलेश ने कहा कि कहीं ‘मानवीय भूल के बहाने’ मतदाताओं का आँकड़ा बढ़ न जाए। ध्यान रहे इस बार ‘पीडीए प्रहरी’ चौकन्ने हैं!

akhilesh yadav tweet

क्या हैं नई तारीखें?

दरअसल, देश के विभिन्न राज्यों में वोटर लिस्ट का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) करवाया जा रहा है। इस प्रक्रिया के तहत वोटर लिस्ट की गहन जांच हो रही है। यूपी में 31 दिसंबर को ड्रॉफ्ट लिस्ट जारी होनी थी जिसे अब बढ़ाकर 6 जनवरी कर दिया गया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि संशोधित तिथियों के अनुसार उत्तर प्रदेश में SIR के तहत अब मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन 06 जनवरी 2026 को किया जाएगा। दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 06 जनवरी से 06 फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई है।

Post Comment

You May Have Missed