सपा सरकार में अपराध था बेलगाम, अखिलेश यादव पर बरसे OP Rajbhar
OP Rajbhar: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभरगाजीपुर के मरदह ब्लॉक में जन सुनवाई कार्यक्रम में शामिल हुए. जहां पर लोगों की समस्याओं को जाना समझा और उसके निराकरण का निर्देश दिया. मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा, सहारनपुर में कत्लेआम हो रहा था और सैफई में नाच. अखिलेश यादव बैठकर नाच देख रहे थे. उन्होंने कहा कि सपा सरकार में किसानों का जितना भुगतान हुआ उसे तीन गुना ज्यादा बीजेपी ने किसानों का कराया है. दरअसल, मंत्री राजभर अखिलेश यादव द्वारा हापुड़ के किसानों के बकायों को लेकर दिए गए बयान जा जवाब दे रहे थे.
अखिलेश की सरकार में खुलेआम घूमते थे अपराधी– राजभर
अखिलेश यादव ने कहा है कि बीजेपी राज में बाटी चोखा की जगह पर माटी चोखा खाने को मिलता है. इस पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव के जमाने में अपराधी छुट्टा साढ़ की तरह घूम रहे थे. उस पर विराम लग गया है समाजवादी कांग्रेस और बसपा की सरकारों में दंगा हुआ करते थे और कर्फ्यू लगते थे. उसे पर भी विराम लग गया है और जो बिचौलिया बीच में माल लूट लेते थे वह सभी पैसा अब किसान के सीधे खाते में सम्मान निधि और अन्य योजनाओं के माध्यम से आ रही है. अब तो लोगों को इससे दिक्कत हो रही है पहले वह स्वतंत्र होकर लूट रहे थे.
अखिलेश यादव ने आशा कार्यकर्ताओं के लिए क्या किया– मंत्री
अखिलेश यादव ने आशा कार्यकर्ता को लेकर तंज कसते हुए कहा है कि बीजेपी सरकार उनके साथ खड़ी नहीं है. इस पर मंत्री ने कहा कि जब वह 5 साल मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं के लिए क्या किया. उन्हें अपने कार्यकाल का भी काम बताना चाहिए यह मानव स्वभाव में है कि फलदार वृक्ष में ही लोग पत्थर मारते हैं सूखे पेड़ को कोई नहीं पूछता है.



Post Comment