अटल जयंती पर पार्षद ने चिनहट में किया तहरी भोज का आयोजन

अटल जयंती पर पार्षद ने चिनहट में किया तहरी भोज का आयोजन

लखनऊ: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर चिनहट में तहरी भोज का आयोजन किया गया। पार्षद अरुण कुमार राय की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ो लोगों ने हिस्सा लिया। उपस्थित लोगों ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों व जीवन दर्शन पर चर्चा की। पार्षद अरुण कुमार राय ने कहा कि अटल जी का जीवन संघर्ष, समर्पण और राष्ट्र सेवा का प्रतीक रहा है, जिनसे हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।

जयंती अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में एकता और सद्भाव का संदेश दिया गया। श्रद्धांजलि समारोह के बाद सभी उपस्थित लोगों को तहरी भोज परोसा गया। पूरे आयोजन का माहौल अटल जी की कविताओं, उनकी यादों और जनसेवा की भावना से ओत-प्रोत रहा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कमल पांडेय, नरेंद्र श्रीवास्तव, प्रवीण श्रीवास्तव, पूर्व पार्षद रुद्र प्रताप सिंह, शैलेन्द्र राय छब्बू, पूर्व पार्षद स्नेह लता राय, अनिल सोनी, गौरव राय, नवीन राय, विनोद स्वर्णकार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Post Comment

You May Have Missed