एंटरटेनमेंट डेस्क: दुनियाभर में गुरुवार (25 दिसंबर) को क्रिसमस डे मनाया जा रहा है। इस मौके पर हम आपको बॉलीवुड की कई फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिसमें क्रिसमस का माहौल दिखाया गया है। कुछ फिल्मों में क्रिसमस के मौके पर खुशी का माहौल दिखा है तो कुछ में दु:ख का माहौल दिखा है। चलिए जानते हैं उन फिल्मों के नाम, जिनमें है क्रिसमस की झलक…
द स्काई इज पिंक (2019)
फिल्म में आयशा चौधरी की कहानी दिखाई गई है। इसमें दिखाया गया है कि उसके मां-बाप उससे कितना प्यार करते हैं। फिल्म में कुछ मुश्किल वक्त भी दिखाया गया है। पूरा परिवार एक साथ क्रिसमस मनाता है। इसमें दिखाया गया है कि मुश्किल वक्त में भी परिवार एक साथ रह कर खुशी ढूंढ सकता है।

मेरी क्रिसमस (2024)
इस फिल्म में कटरीना कैफ और विजय सेतुपति अहम किरदार में हैं। यह फिल्म एक लड़के और एक लड़की के बारे में है, जो क्रिसमस की शाम को मिलते हैं। फिल्म में यह दिखाने की कोशिश की गई है कि लोग असल में क्या चाहते हैं। इसमें क्रिसमस का माहौल दिखा है। फिल्म का निर्देशन राघवन ने किया है।

दिलवाले (2015)
साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘दिलवाले’ में शाहरुख खान और काजोल के अलावा वरुण धवन और कृति सेनन अहम किरदार में हैं। इसमें क्रिसमस का माहौल दिखा है। शाहरुख खान और वरुण धवन की मुलाकात काजोल और कृति सेनन से होती है। पुरानी भावनाएं फिर से जाग जाती हैं। क्रिसमस के मौके पर जब वरुण धवन और कृति सेनन मिलते हैं, तो यह पल और खास हो जाता है।
एक मैं और एक तू (2012)
‘एक मैं और एक तू’ एक ऐसे कपल की कहानी है, जो क्रिसमस की शाम को लास वेगास में मिलते हैं। करीना कपूर और इमरान खान के किरदार के बीच अच्छा रिश्ता शुरू होता है। जब वे लास वेगास में घूमते हैं, तब वह यह समझने की कोशिश करते हैं कि वे कौन हैं। दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ते हैं।

अंजाना अंजानी (2010)
फिल्म ‘अंजाना अंजानी’ में दिखाया गया है कि रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा दो अजनबी हैं। दोनों बहुत दुखी हैं। दोनों एक-दूसरे से मिलते हैं। वे अपनी जिंदगी खत्म करने का प्लान बनाते हैं। इससे पहले उन्हें महसूस होता है कि वे जिंदगी की छोटी-छोटी खुशियों के साथ जी सकते हैं। क्रिसमस के मौके पर उन्हें प्यार हो जाता है। इसके बाद वह खुशी से जीने लगते हैं।

हाईड एंड सीक (2010)
फिल्म ‘हाइड एंड सीक’ 2010 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज हुई थी। इसमें दिखाया गया है कि छह दोस्त एक खाली मॉल में फंस जाते हैं। सांता की ड्रेस में एक किलर उनके पीछे पड़ जाता है। इस हॉरर फिल्म में सस्पेंस और डर दिखाया गया है। इसका निर्देशन शॉन अरन्हा ने किया है।

भंवर (1976)
सन् 1976 में परवीन बाबी और रणधीर कपूर की फिल्म भंवर में क्रिसमस का त्योहार धूमधाम से मनाते दिखाया गया है। फिल्म में इस दौरान एक एक फैंसी डिनर का आयोजन भी दिखाया गया है। इसे फ्री में यूट्यूब पर देख सकते हैं।
शानदार (1974)
सन् 1974 में रिलीज हुई फिल्म शानदार में भी एक गाना है, जो सांता और क्रिसमस पर बेस्ड है। इस फिल्म में जिंगल बेल गाने का हिंदी वर्जन सामने आया था। इस गाने को आज भी काफी पसंद किया जाता है। इसे भी फ्री में यूट्यूब पर देख सकते हैं।
