उत्तर प्रदेश, राजनीति

अभेद्य सुरक्षा के बीच PM मोदी करेंगे ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का लोकार्पण, 126 स्कूल बंद; रूट डायवर्जन लागू

अभेद्य सुरक्षा के बीच PM मोदी करेंगे ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का लोकार्पण, 126 स्कूल बंद; रूट डायवर्जन लागू

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार (25 दिसंबर) को लखनऊ के दौरे पर रहेंगे। वे यहां ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का भव्य लोकार्पण करने पहुंच रहे हैं। इस हाई-प्रोफाइल दौरे को देखते हुए लखनऊ को छावनी में तब्दील कर दिया गया है और प्रशासन ने सुरक्षा, स्वास्थ्य व यातायात के लिए कड़े इंतजाम किए हैं।

तीन अस्पतालों में ‘सेफ हाउस’

सेफ हाउस: स्‍वास्‍थ्‍य व्‍यवस्‍था को हाई अलर्ट पर रखते हुए पीजीआई (PGI), केजीएमयू (KGMU) और लोकबंधु अस्पताल को ‘सेफ हाउस’ घोषित किया गया है। यहां अत्याधुनिक सुविधाओं वाले बेड और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम तैनात रहेगी।

पीएम मोदी की फ्लीट के साथ उनके ब्लड ग्रुप के दो लाइव डोनर हमेशा साथ रहेंगे। साथ ही 24 एंबुलेंस (20 BLS और 4 ALS) फ्लीट और कार्यक्रम स्थल पर तैनात रहेंगी। इसके अलावा एयरपोर्ट और कार्यक्रम स्थल पर डॉक्टरों की 20 से अधिक टीमें मुस्तैद रहेंगी।

126 स्कूलों में दो दिन की छुट्टी

सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था के मद्देनजर ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ के आसपास के 126 विद्यालयों को 24 और 25 दिसंबर को बंद रखने का आदेश दिया गया है। इन स्कूलों के भवनों को सुरक्षा बलों के ठहराव और पार्किंग के लिए आरक्षित किया गया है।

सुरक्षा व्‍यवस्‍था चाक-चौबंद

प्रधानमंत्री की सुरक्षा की कमान जेसीपी (LO) बबलू कुमार संभाल रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था के आंकड़े बेहद सख्त हैं। सुरक्षा में 18 डीसीपी, 26 एडीसीपी, 80 एसीपी और लगभग 7,000 सिपाही व दारोगा तैनात किए गए हैं।

इसके अलावा एनएसजी (NSG) की 2 टीमें, एटीएस (ATS) की 1 टीम, 8 बम निरोधक दस्ता और एंटी-ड्रोन व एंटी-माइन टीमें पूरे इलाके की निगरानी करेंगी। 18 कंपनी पीएसी और 4 कंपनी आरएएफ के साथ ही सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे मॉनिटरिंग की जा रही है।

यातायात अलर्ट: रात 12 बजे से रूट डायवर्जन

24 दिसंबर की रात 12 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक लखनऊ का यातायात बदला रहेगा।

  • आंतरिक डायवर्जन: मलिहाबाद, दुबग्गा, भिठौली और सीतापुर रोड से आने वाले वाहनों को किसान पथ या मोहान रोड की ओर डायवर्ट किया गया है।
  • बाहरी जिलों के लिए: कानपुर, उन्नाव, सीतापुर और हरदोई से आने वाले भारी वाहनों को बछरावां, लालगंज, हैदरगढ़ और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते निकाला जाएगा।
  • मलिहाबाद चौराहा और मुंजासा तिराहा से बाजनगर किसानपथ व छंदोइया की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इन मार्गों से आने वाले वाहन जीरो प्वाइंट मोहान रोड होकर जाएंगे।बाजनगर किसानपथ अंडरपास से छंदोइया बाईपास तिराहा की ओर भारी वाहन नहीं जा सकेंगे।
  • कसमंडी (हमसफर लॉन) अंडरपास से अंधे की चौकी तिराहा, छंदोइया बाईपास तिराहा से कार्यक्रम स्थल व भिठौली तिराहा, तिकोनिया तिराहा से दुबग्गा तिराहा और छंदोइया बाईपास की ओर भी आवागमन रोका जाएगा।
  • इसी तरह भिठौली तिराहा, नया पक्कापुल तिराहा, कुड़ियाघाट तिराहा, दुबग्गा तिराहा और नहरपुल तिराहे से कार्यक्रम स्थल या निर्धारित मार्गों की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। इन सभी मार्गों के लिए किसानपथ, दुबग्गा तिराहा, रूमीगेट, बालागंज, इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा, सैरपुर, बख्शी तालाब समेत वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं।
  • बाहरी जिलों से आने वाले भारी वाहनों के लिए रूट बदलेकानपुर, उन्नाव, सीतापुर, हरदोई, सुल्तानपुर रोड, रायबरेली रोड और बाराबंकी रोड की ओर से आने वाले भारी वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ऐसे वाहन फतेहपुर, लालगंज, बछरांवा, हैदरगढ़ और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे सहित अन्य वैकल्पिक मार्गों से अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
  • आपात सेवाओं को छूट: यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि चिकित्सकीय आपात स्थिति में एम्बुलेंस, फायर सर्विस, स्कूली वाहन और शव वाहनों को जरूरत पड़ने पर प्रतिबंधित मार्गों से भी निकाला जा सकेगा। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *