Hathras Incident: भगदड़ का मुख्य आरोपी मधुकर का पता चला, बाबा के वकील ने किया खुलासा

Hathras Incident: भगदड़ का मुख्य आरोपी मधुकर का पता चला, बाबा के वकील ने किया खुलासा

Hathras Incident: उत्‍तर प्रदेश में हाथरस जिले के सिकंदराराऊ में भोले बाबा के सत्संग के बाद मची भगदड़ में 121 लोगों की जान चली गई। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। इसका मुख्य आरोपी देवप्रकाश मधुकर है। यह अभी फरार चल रहा है। इस पर पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित किया है।

वहीं, मामले (Hathras Incident) में साकार हरि ने सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता ए.पी सिंह को नियुक्त किया है। समाचार एजेंसी एएनआई को दिए बयान में अधिवक्ता ने कहा कि मुझे एफआईआर की कॉपी मिल गई है। मुझे जांच एजेंसियों पर पूरा भरोसा है। मुख्य आरोपी अस्पताल में भर्ती है। उन्होंने कहा कि मधुकर दिल का मरीज है। इस घटना से उनके परिवार के एक सदस्य की मौत भी हो गई है।

मधुकर का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं | Hathras Incident

बाबा के वकील ने कहा कि कि मधुकर अस्पताल में भर्ती है। जैसे ही उसकी हालत में सुधार होगा, हम उसे पुलिस और एसआईटी के सामने पेश करेंगे। कहा कि आगे की कार्रवाई में सहयोग करेंगे। कहा कि कि मधुकर का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। हम न तो कोई अदालती कार्यवाही शुरू करने जा रहे हैं और न ही कुछ करने जा रहे हैं।

Post Comment

You May Have Missed