उत्तर प्रदेश, देश-दुनिया, राजनीति

VB-G Ram G बिल पर सोनिया गांधी का वार, बोलीं- सरकार ने मनरेगा पर चलाया बुलडोजर

VB-G Ram G बिल पर सोनिया गांधी का वार, बोलीं- सरकार ने मनरेगा पर चलाया बुलडोजर

नई दिल्‍ली: मनरेगा की जगह विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) बिल (VB–G Ram G) के लोकसभा और राज्यसभा से पास होने के दो दिन बाद कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जरूरतमंदों को रोजगार देने वाले मनरेगा पर बुलडोजर चलाया है। सोनिया गांधी ने वीडियो जारी करके कहा कि अब किसको, कितना, कहां और किस तरह रोजगार मिलेगा, यह जमीनी हकीकत से दूर दिल्ली में बैठकर सरकार तय करेगी।

सोनिया गांधी का पूरा वीडियो

हंगामे के बीच VB–G RAM G बिल संसद से पास

विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) बिल गुरुवार को लोकसभा और राज्यसभा से पास हो गया। कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि मनरेगा का नाम पहले महात्मा गांधी के नाम पर नहीं रखा गया। वो तो पहले नरेगा थी। बाद में जब 2009 के चुनाव आए तब चुनाव और वोट के कारण महात्मा गांधी याद आए। इसके बाद उसमें जोड़ा गया महात्मा गांधी।

इससे पहले विपक्ष ने इस बिल के विरोध में संसद परिसर में मार्च निकाला। इसमें विपक्ष के 50 से ज्यादा सांसदों ने हिस्सा लिया और VB-G-RAM-G बिल वापस लेने के नारे लगाए। गुरुवार को राज्यसभा में करीब रात 12 बजे तक VB-G-RAM-G बिल पर तक चर्चा चली। लोकसभा में बुधवार को 14 घंटे चर्चा हुई थी। बिल राज्यसभा से 12:30 बजे पास हो गया। यह 20 साल पुराने MGNREG एक्ट की जगह लेगा। इसके पहले राज्यसभा में सस्टेनेबल हार्नेसिंग एंड एडवांसमेंट ऑफ न्यूक्लियर एनर्जी फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया (SHANTI) बिल पास कर दिया गया।

VB-G Ram G Bill-2025 की 3 खासियतें

  • रोजगार की गारंटी 100 से बढ़ाकर 125 दिन होगी।
  • पहले खर्चा केंद्र उठाता था। अब राज्यों को भी 10 से 40 फीसदी तक पैसा देना होगा।
  • बोवाई/कटाई (60 दिन) के समय रोजगार नहीं, ताकि मजदूर उपलब्ध रहें।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *