देश-दुनिया, राजनीति

बांग्लादेश हिंसा: दो न्यूज चैनल और अवामी लीग के ऑफिस फूंके, हिंदू युवक को जिंदा जलाया

बांग्लादेश हिंसा: दो न्यूज चैनल और अवामी लीग के ऑफिस फूंके, हिंदू युवक को जिंदा जलाया

ढाका: बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के विरोधी नेता उस्मान हादी की गुरुवार रात (18 दिसंबर) मौत हो गई है। उनकी मौत के बाद बांग्लादेश में हालात बिगड़ गए हैं और कई जगह हिंसा फैल गई है। प्रदर्शनकारियों ने देश के सबसे बड़े अखबार डेली स्टार और प्रोथोम आलो के ऑफिस में जबरन घुसकर तोड़फोड़ और आगजनी की। आग लगाने के बाद करीब 25 पत्रकार अंदर फंस गए थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। दोनों अखबार आज बंद रहेंगे, ऑनलाइन सेवाएं भी ठप हो गई हैं।

उस्‍मान हादी साल 2024 के छात्र आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से एक थे। उन्हें 12 दिसंबर को सिर में गोली मारी गई थी। ढाका में चुनाव प्रचार के दौरान उन पर गोली चलाई गई थी। गोली लगने के बाद उन्हें पास के अस्पतालों में ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी।

धर्म का अपमान करने पर हिंदू युवक को पेड़ से टांग कर जलाया

बांग्लादेश में धर्म का अपमान करने के आरोप में लोगों के एक समूह ने एक हिंदू युवक को पीट-पीटकर मार डाला। शुक्रवार को सीपी चंद्रा नाम के एक युवक को नग्न करके फांसी पर टांग दिया गया। बाद में उसकी लाश को खंभे पर बांधकर आग लगा दी गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना गुरुवार रात भालुका में हुई। बीबीसी बांग्ला ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने मृतक युवक की पहचान दीपू चंद्र दास के रूप में की है। अधिकारियों को शुरू में पता चला था कि वह एक स्थानीय कपड़ा कारखाने में काम करता था और इलाके में एक कमरा किराए पर लेकर रहता था।

भालुका पुलिस स्टेशन के ड्यूटी ऑफिसर ने बीबीसी बांग्ला को बताया, गुरुवार रात करीब 9 बजे कुछ उत्तेजित लोगों ने उसे पैगंबर का अपमान करने के आरोप में पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। फिर उन्होंने उसके शव को आग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। अधिकारियों ने बताया कि मृतक दास का शव बरामद कर मैमनसिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मुर्दाघर में भेज दिया गया है। इस घटना में अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

हमले के कारण प्रोथोम आलो और द डेली स्टार आज बंद रहेंगे

हमले के चलते प्रोथोम आलो और द डेली स्टार अखबारों का आज बंद रहेंगे। दोनों मीडिया संस्थानों की ऑनलाइन सेवाएं भी लगभग ठप हो गई हैं। दोनों अखबारों के शीर्ष अधिकारियों ने बीबीसी बांग्ला को इस जानकारी की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि रात में हुए अचानक हमले, तोड़फोड़ और आगजनी के बाद सभी कर्मचारियों को तुरंत कार्यालय छोड़ने का आदेश दिया गया है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *