नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक ने दूसरे सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ से सम्मानित किया है। इससे पहले दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान भारत और ओमान के बीच व्यापार समझौते पर साइन हुए। समझौते से भारत के टेक्सटाइल, फुटवियर, ऑटोमोबाइल, जेम्स एंड ज्वैलरी, रिन्युएबल एनर्जी और ऑटो कंपोनेंट्स जैसे सेक्टर्स को सीधा फायदा होगा। इस पर नवंबर 2023 में बातचीत शुरू हुई थी।
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि भारत और ओमान के बीच होने वाला व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता यानी CEPA आने वाले कई दशकों तक दोनों देशों के रिश्तों की दिशा तय करेगा। उन्होंने इसे दोनों देशों के साझा भविष्य का खाका बताया।
تشرفتُ بتلقي وسام عُمان (من الدرجة الأولى). أتقدم بجزيل الشكر والامتنان لحضرة صاحب الجلالة السلطان هيثم بن طارق المعظم، ولحكومة وشعب عُمان على هذا التكريم. إنه رمزٌ للمودة والثقة بين شعبي الهند وعُمان.
لطالما ارتبط أجدادنا، على مرّ القرون، ببعضهم البعض، من خلال التجارة البحرية.… pic.twitter.com/H0x8i5jZKN
— Narendra Modi (@narendramodi) December 18, 2025
पीएम मोदी ने बिजनेस समिट को किया संबोधित
मस्कट में भारत-ओमान बिजनेस समिट को संबोधित करते हुए मोदी ने दोनों देशों के मजबूत रिश्तों की सराहना की। उन्होंने स्टार्टअप से भी अपील की कि वे भारत में निवेश करें, नए प्रयोग करें और भारत-ओमान के साथ मिलकर आगे बढ़ें।
ناقشتُ مع حضرة صاحب الجلالة السلطان هيثم بن طارق المعظم، سبل تعزيز الروابط التجارية والاستثمارية. كما أن قطاع الخدمات المالية يتيح فرصاً واسعة للتعاون. وتحدثنا عن الإمكانات الكبيرة التي تتمتع بها قطاعات مثل الطاقة والمعادن الحيوية والزراعة والأسمدة والرعاية الصحية لتعزيز…
— Narendra Modi (@narendramodi) December 18, 2025
पीएम मोदी ने कहा, आज हम एक ऐसा ऐतिहासिक फैसला ले रहे हैं, जिसकी गूंज आने वाले कई दशकों तक सुनाई देगी। व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता यानी सीईपीए 21वीं सदी में हमें नया भरोसा और नई ऊर्जा देगा। यह हमारे साझा भविष्य का खाका है। इससे हमारे व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, निवेश को नया आत्मविश्वास मिलेगा और हर क्षेत्र में नए अवसरों के दरवाजे खुलेंगे।
My gratitude to His Majesty Sultan Haitham bin Tarik, the Government and people of Oman for their affection during this visit. The signing of CEPA was a major outcome, which will benefit the youth of our nations. We have also covered substantial ground in other futuristic… pic.twitter.com/RlB9JYs67y
— Narendra Modi (@narendramodi) December 18, 2025
मोदी बोले- ओमान से दोस्ती नहीं बदलेगी
ओमान पहुंचे पीएम मोदी ने गुरुवार को कहा कि कितने भी मौसम बदल जाएं लेकिन भारत से उनकी दोस्ती नहीं बदलेगी। उन्होंने राजधानी मस्कट में भारतीय प्रवासियों को भी संबोधित किया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों की तारीफ करते हुए कहा कि वे जहां भी जाते हैं, वहां की विविधता की तारीफ करते हैं।
पीएम मोदी बुधवार शाम को ओमान की राजधानी मस्कट पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर ओमान के रक्षा मामलों के उप प्रधानमंत्री सैयद शिहाब बिन तारिक अल सईद ने मोदी का स्वागत किया। दोनों नेताओं ने औपचारिक बातचीत भी की। रात में सईद ने पीएम मोदी के लिए डिनर भी रखा।