PM मोदी को मिला इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान, बोले- यह मेरे लिए गौरव की बात 

PM मोदी को मिला इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान, बोले- यह मेरे लिए गौरव की बात 

अदीस अबाबा: इथियोपिया ने मंगलवार (16 दिसंबर) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना सर्वोच्च सम्मान दिया। वे ‘द ग्रेट ऑनर निशां ऑफ इथियोपिया’ पाने वाले पहले ग्लोबल लीडर बन गए हैं। इस मौके पर मोदी ने कहा कि ये सम्मान मेरे लिए गौरव की बात है। पीएम के इथियोपिया दौरे का बुधवार को दूसरा दिन है।

इससे पहले कल मोदी का इथियोपिया का नेशलन पैलेस में PM अबी अहमद अली ने औपचारिक स्वागत किया, जहां दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय बैठक की। बैठक के दौरान मोदी ने कहा कि इथियोपिया आकर उन्हें बेहद खुशी महसूस हो रही है। पीएम ने कहा कि यह उनका पहला इथियोपिया दौरा है, लेकिन यहां पहुंचते ही अपनेपन का एहसास हुआ।

मोदी को खुद कार चलाकर होटल ले गए थे PM अली

इथियोपिया के प्रधानमंत्री अहमद अली कल PM मोदी को अदीस अबाबा एयरपोर्ट पर लेने पहुंचे थे। दोनों नेताओं ने एयरपोर्ट पर ही अनौपचारिक बातचीत की। इस दौरान PM अहमद अली ने मोदी को पारंपरिक कॉफी भी पिलाई। इसके बाद अहमद अली खुद कार चलाकर मोदी को होटल ले गए। उन्होंने रास्ते में मोदी को साइंस म्यूजियम और मैत्री पार्क भी दिखाया। यह PM का पहला इथियोपिया दौरा है। वे यहां 2 दिन के राजकीय दौरे पर हैं।

PM अली ने मोदी की सोच की तारीफ की

इथियोपियाई प्रधानमंत्री अहमद अली ने मंगलवार को द्विपक्षीय बैठक के दौरान PM मोदी की सोच की तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हमेशा यह बात कहते हैं कि अफ्रीका के साथ साझेदारी उसकी जरूरतों के हिसाब से होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि आज भारत और इथियोपिया के बीच नई और मजबूत साझेदारी की जरूरत है। अहमद अली ने कहा कि देश में विदेशी निवेश भी तेजी से बढ़ रहा है और इसमें भारत सबसे बड़ा निवेशक बनकर उभरा है। उन्होंने बताया कि इथियोपिया में 615 से ज्यादा भारतीय कंपनियां निवेश कर रही हैं। बैठक में मोदी ने इथियोपिया के छात्रों के लिए स्कॉलरशिप दोगुना करने का ऐलान किया। साथ ही पहलगाम आतंकी हमले पर संवेदना और आतंकवाद के खिलाफ भारत का समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

इथियोपिया का दूसरा बड़ा ट्रेड पार्टनर भारत

भारत, इथियोपिया का दूसरा बड़ा ट्रेड पार्टनर है। दोनों देशों के बीच 2023-24 में 5175 करोड़ रुपये का ट्रेड हुआ। इस दौरान भारत ने 4433 करोड़ रुपये और इथियोपिया ने 742 करोड़ रुपये का निर्यात किया। इथियोपिया, भारत से लोहा, स्टील, मेडिसन और फार्मास्युटिकल्स, मशीनरी और उपकरण आयात करता है।

वहीं भारत, इथियोपिया से दालें, कीमती पत्थर, सब्जियां और बीज, चमड़ा और मसाले आयात करता है। भारत और इथियोपिया के बीच व्यापारिक रिश्तों की शुरुआत सन् 1940 के दशक में हुई थी। आजादी से पहले ही दोनों के बीच कारोबार शुरू हो गया था। सन् 1950 में राजनयिक संबंध बनने के बाद दोनों देशों में औपचारिक व्यापार शुरू हुआ।

Post Comment

You May Have Missed