Mirzapur 3 को प्राइम वीडियो पर फ्री में कैसे देखें, जानें Step by Step
Mirzapur Season 3 OTT Release: मिर्जापुर 3 का बेसब्री से इंतजार करने वालें का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है. सीरीज में इस बार पंकज त्रिपाठी, अली फजल, श्वेता त्रिपाठी और विजय वर्मा नजर आ रहे हैं. अगर आप मिर्जापुर सीजन 3 को प्राइम वीडियो पर फ्री में देखना चाहते हैं, तो आप सही जगह पर आए हैं. तो चलिए आपको बताते हैं कि सीरीज को कब, कहां और कैसे फ्री में देख सकते हैं.
फ्री में कैसे देखें ‘मिर्जापुर 3’ स्टेप बाई स्टेप जानें
-
स्टेप 1- दरअसल, अमेजन प्राइम वीडियो नए यूजर्स के लिए एक महीने का फ्री ट्रायल देता है. इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए अमेजन के अकाउंट में आपको अपना क्रेडिट कार्ड एड करना होगा.
-
स्टेप 2- लेकिन ध्यान रखें कि उस अमेजन अकाउंट पर आप अमेजन.कॉम कॉर्पोरेट लाइन ऑफ क्रेडिट, चेकिंग अकाउंट, प्रीपेड क्रेडिट कार्ड आदि तरीके फ्री-ट्रायल में इस्तेमाल नहीं हो पाएंगे.
स्टेप बाई स्टेप जानें सब्सक्रिप्शन वाले ‘मिर्जापुर 3’ कैसे देखें
-
स्टेप 1- सबसे पहले आप अपने डिवाइस पर प्राइम वीडियो एप इन्सटॉल करिए.
-
स्टेप 2- अपनी पसंद का सब्सक्रिप्शन प्लान चुनिए और पेमेंट करिए.
-
स्टेप 3- पेमेंट के बाद सर्च बार में जाकर मिर्जापुर 3 टाइप करिए.
-
स्टेप 4- अब अपना पसंदीदा स्नैक्स उठाएं, प्ले बटन पर क्लिक करें और अपने दोस्तों या किसी खास के साथ इसका लुत्फ उठाएं.



Post Comment