Bareilly: सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ गुरुवार शाम बरेली पहुंचे। यहां उन्होंने सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों और अफसरों के साथ मंडलीय समीक्षा बैठक की। बैठक में मंडल के विकास कार्यों की प्रगति जानी। बैठक में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह, जल शक्ति विभाग मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, जिले के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर, वन राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, बरेली के सांसद, मेयर और विधायक व भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने नवदंपती को आशीर्वाद दिया। इसके बाद बरेली एयरपोर्ट से राजकीय विमान से लखनऊ के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री शहर में करीब दो घंटे तक रहे। मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा व्यवस्था में 1200 पुलिसकर्मी लगाए गए थे।