देश-दुनिया, राजनीति, सोशल मीडिया

Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी, कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट

Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी, कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट

Weather Update: देश के उत्तर और पूर्वी राज्यों में सर्दी लगातार बढ़ रही है। मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक कश्मीर, हिमाचल, झारखंड, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। झारखंड, पंजाब, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है। कई राज्यों में पारा 0 से 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में कोहरे की संभावना बढ़ गई है। कश्मीर घाटी इन दिनों भीषण ठंड की गिरफ्त में है। घाटी में रातें जमाने वाली ठंड और सुबह घना कोहरा आम बात हो गई है। इसके बावजूद लोग ऊनी कपड़ों में लिपटे अपनी रोजमर्रा की गतिविधियां जारी रखे हुए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि दिसंबर के शुरुआती दिनों में कश्मीर में तापमान और गिर सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को किन्नौर, लाहौल-स्पीति, कुल्लू, चंबा और कांगड़ा के ऊंचे क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। शनिवार को मौसम साफ होने का अनुमान है, जबकि 7 दिसंबर को फिर बारिश और बर्फबारी के आसार जताए गए हैं। भाखड़ा डैम क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों के लिए शुक्रवार और शनिवार को घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ

झारखंड : गुमला सबसे ठंडा, कई जगहों पर पारा 10 डिग्री से नीचे

पूर्वी भारत में भी ठंड बढ़ने लगी है। झारखंड में अगले 48 घंटों के लिए गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा में कोल्ड वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण तापमान में तेज गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

हिमाचल : ताबो में तापमान -7.4 डिग्री पहुंचा, आज बर्फबारी के आसार

ताबो में तापमान -7.4 डिग्री सेल्सियस, कुकुमसेरी में -4, समदो में -3.9, कल्पा में -0.6, सोलन में 2.3, मनाली में 2.3, धर्मशाला में 5.8 और शिमला में 6.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 5 और 7 दिसंबर को बर्फबारी होने की चेतावनी दी है, जबकि 8 से 10 दिसंबर तक मौसम साफ रहेगा। अगले 24 घंटों में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी संभव है, लेकिन रातें ठंडी रहेंगी।

पूर्वोत्तर में घने कहरे की संभावना

5 से 9 दिसंबर के दौरान असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में 05 से 07 दिसंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश में और 05 और 06 दिसंबर को ओडिशा में सुबह के समय घना कोहरा रहने की संभावना है।

आने वाले दिनों में देश के अधिकांश हिस्सों में बढ़ेगी सर्दी

आईएमडी के अनुसार पंजाब, हरियाणा और पश्चिम यूपी में अगले दो दिनों में हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है। हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी की नई सिस्टम के साथ गतिविधि बढ़ेगी। दक्षिण भारत में मौसम शुष्क रहेगा, कोई बड़ी चेतावनी नहीं। देश के अधिकांश हिस्सों में सर्दी बढ़ेगी। मौसम विभाग ने लोगों को सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनने, खासकर बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाव के लिए विशेष सावधानी रखने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *