उत्तर प्रदेश, राजनीति, सोशल मीडिया

Lucknow: अवैध बांग्लादेशी-रोहिंग्या के खिलाफ कड़ा एक्शन

Lucknow: अवैध बांग्लादेशी-रोहिंग्या के खिलाफ कड़ा एक्शन
  • महापौर बोलीं- 15 दिन में लखनऊ करो खाली, मौके से 50 ठेलिया दो टाटा मैजिक किये गए जब्त

Lucknow: प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों और रोहिंग्या के खिलाफ महापौर सुषमा खर्कवाल पूरी तरह एक्शन मोड में नज़र आईं। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद महापौर स्वयं नगर निगम और ईटीएफ की टीम के साथ गुडंबा थाना क्षेत्र के निकट शंकरपुरवा प्रथम वार्ड के बहादुरपुर पहुंचीं। जैसे ही महापौर का काफिला क्षेत्र में पहुंचा, वहां रहने वाले कई बांग्लादेशी एवं रोहिंग्या युवक मौके से भागते नज़र आए, जबकि कई महिलाएं अपनी झोपड़ियों में छिपने लगीं। महापौर द्वारा टीम के माध्यम से सभी से आधार कार्ड, एनआरसी प्रमाण पत्र और अन्य वैध दस्तावेज़ मांगे गए, लेकिन अधिकांश बांग्लादेशी और रोहिंग्या कोई भी पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए गए।

Lucknow: अवैध बांग्लादेशी-रोहिंग्या के खिलाफ कड़ा एक्शन

अवैध 50 ठेलिया को मौके पर किया गया जप्त

कार्रवाई के दौरान अपर नगर आयुक्त ललित कुमार, जोनल सेनेटरी अधिकारी अजीत राय, नगर निगम की टीम तथा ईटीएफ के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। जांच के दौरान वहां खड़ी अवैध 50 ठेलिया को मौके पर ही जप्त कर लिया गया। महापौर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि इन सभी वाहनों को तत्काल कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही दो टाटा मैजिक वाहन, जिनका उपयोग अवैध रूप से कूड़ा ढोने में किया जा रहा था, उन्हें भी तुरंत जप्त किया गया। महापौर ने अधिकारियों को आदेश दिया कि इन वाहनों पर भारी जुर्माना लगाया जाए और इस प्रकार की गतिविधियों को रोकने के लिए नियमित निगरानी रखी जाए।

महापौर की अंतिम चेतावनी—15 दिन में लखनऊ खाली करें

महापौर ने वहां मौजूद अवैध बांग्लादेशियों एवं रोहिंग्या से सख्त लहजे में कहा कि उन्हें केवल 15 दिन का समय दिया जा रहा है। इस अवधि में यदि वे वैध दस्तावेज़ प्रस्तुत नहीं करते हैं, तो उन्हें क्षेत्र पूरी तरह खाली करना होगा। महापौर ने कहा कि लखनऊ शहर में बिना पहचान और बिना अनुमति किसी भी विदेशी को रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *