एक्टर सुधीर दलवी की हालत नाजुक, मदद को आगे आया श्री साई बाबा संस्थान ट्रस्ट

एक्टर सुधीर दलवी की हालत नाजुक, मदद को आगे आया श्री साई बाबा संस्थान ट्रस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्‍क: फिल्म ‘शिरडी के साई बाबा’ में साई बाबा बने अभिनेता सुधीर दलवी की हालत लंबे समय से नाजुक बनी हुई है। घरवाले अब उनके इलाज का खर्च उठाने में असमर्थ हैं और आर्थिक मदद की मांग कर रहे हैं। अब सुधीर दलवी के इलाज के लिए श्री साई साई बाबा संस्थान ट्रस्ट आगे आया है। वो ट्रस्ट के पैसों से एक्टर का इलाज करवाएंगे। उन्हें बॉम्बे हाईकोर्ट से ट्रस्ट के पैसे एक्टर के इलाज में लगाने की परमिशन मिल गई है।

ट्रस्ट की ओर से सुधीर दलवी के परिवार को 11 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जा रही है, जिसकी परमिशन उन्हें बॉम्बे हाईकोर्ट से मिल चुकी है। दरअसल, ये ट्रस्ट समाज सेवी काम करता है, हालांकि किसी अन्य कारण के लिए ट्रस्ट को फंड देने की अनुमति नहीं होती है, ऐसे में उन्हें कोर्ट से इजाजत लेनी पड़ी है।

लीलावती अस्‍पताल में चल रहा इलाज

86 साल के एक्टर सुधीर दलवी ने मनोज कुमार स्टारर फिल्म शिरडी के साई बाबा (1977) में साई बाबा का किरदार निभाया था। एक्टर को 8 अक्टूबर को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। एक्टर जानलेवा सेप्सिस इन्फेक्शन से जूझ रहे हैं, जिसके इलाज में काफी खर्च हो रहा है।

परिवार ने अब तक 10 लाख रुपये देकर उनका इलाज करवाया है, हालांकि उनके पूरे इलाज में अब भी 15 लाख रुपये लगने वाले हैं। यही वजह रही कि परिवार ने सार्वजनिक तौर पर उनके इलाज के लिए आर्थिक मदद मांगी थी।

रणबीर कपूर की बहन ने भी दी आर्थिक मदद

बता दें कि सुधीर दलवी ने कई फिल्मों और टीवी शो में काम किया है। वो रामानंद सागर के शो रामायण में गुरू वशिष्ट और श्याम बेनेगल के शो भारत एक खोज में शाहजहां के रोल में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा सुधीर दलवी को आशा, कर्मयोगी, क्रांति, अर्पण, पुकार, काले धंधे, हुकूमत, दादागिरी, अग्नि, तूफान, तिरंगा, खलनायक जैसी फिल्मों में भी अहम किरदारों में देखा गया है। आखिरी बार उन्होंने साल 2003 की फिल्म एक्सक्यूज मी में देखा गया था।

Post Comment

You May Have Missed