UP Weather: तेजी से बदलने वाला है मौसम, कोहरे का अलर्ट जारी

UP Weather: तेजी से बदलने वाला है मौसम, कोहरे का अलर्ट जारी

UP Weather: उत्तर प्रदेश में ठंडी पछुआ हवाओं से साथ सर्द मौसम ने पांव पसारने शुरू कर दिया है। बुधवार को पश्चिमी और पूर्वी संभागों के कई शहरों में तापमान सामान्य से नीचे रिकार्ड किया गया। दिन में गुनगुनी धूप खिली और 25 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी पछुआ हवाओं से मौसम में नर्मी बनी रही।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों में प्रदेश में दिन व रात का पारा 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक और लुढ़क सकता है। आशंका जताई जा रही है कि इस सीजन में सर्दी के ज्यादा तेज रहने के आसार हैं। तापमान ऐसे ही लुढ़कता रहा तो जल्द ही प्रदेश के कोल्ड वेव यानी शीतलहर का असर दिखाई देगा।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि सुबह के समय प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा नजर आ सकता है। हालांकि पछुआ हवाओं की वजह से घने कोहरे की संभावना अभी नहीं है।

Post Comment

You May Have Missed