उत्तर प्रदेश, देश-दुनिया, राजनीति, सोशल मीडिया

BJP on SIR: SIR की अफवाहों के खिलाफ बीजेपी ने शुरू की मुहिम, विपक्ष का यूं मुकाबला करेगी पार्टी

UP Elections: चुनावी तैयारी में जुटी बीजेपी, शुरू हुआ प्रशिक्षण महाभियान

BJP on SIR: भारतीय जनता पार्टी ने वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी SIR को लेकर ‘कन्फ्यूजन’ को दूर करने के लिए एक बड़ा देशव्यापी जन जागरूकता अभियान शुरू किया है। बीजेपी का कहना है कि विपक्ष ‘जानबूझकर’ लोगों को गुमराह कर रहा है, इसलिए अब हर स्तर पर सच्चाई सामने लाने के लिए सक्रिय होना है। इस मुहिम को चलाने के लिए बीजेपी ने एक सेंट्रल टीम बनाई है, जिसकी कमान राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग को सौंपी गई है।

विपक्ष SIR को लेकर जानबूझकर गलत कहानियां गढ़ रहा

बीजेपी की यह सेंट्रल टीम उन राज्यों का दौरा कर रही है जहां SIR का काम चल रहा है। टीम के सदस्य वर्कशॉप आयोजित कर रहे हैं और जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़कर सही जानकारी पहुंचा रहे हैं। टीम में तरुण चुग के अलावा के. लक्ष्मण, अलका गुर्जर, ओपी धनखड़, रितुराज सिन्हा, अनिर्बन गांगुली, के. अन्नामलाई और कई अन्य सीनियर नेता शामिल हैं। ये नेता डेटा-बेस्ड फैक्ट्स, ऑफिशियल इनपुट्स और ग्राउंड लेवल फीडबैक का इस्तेमाल करके ऑपरेशन की स्ट्रेटेजी बना रहे हैं। पार्टी नेताओं का कहना है कि विपक्ष SIR को लेकर जानबूझकर गलत कहानियां गढ़ रहा है, जिससे लोगों में भ्रम फैल रहा है, इसलिए बीजेपी पूरे देश में एक्टिव मोड में आ गई है।

टीम के सदस्य लगातार राज्यों का दौरा कर रहे हैं

राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने कहा, ‘टीम के सदस्य लगातार राज्यों का दौरा कर रहे हैं, पार्टी कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं और वर्कशॉप आयोजित कर सही जानकारी का प्रसार सुनिश्चित कर रहे हैं।’ चुग ने जोर देकर कहा कि विपक्ष SIR की गलत व्याख्या कर रहा है और अफवाहें फैला रहा है, लेकिन बीजेपी इन विकृतियों का मुकाबला करने के लिए पूरी तरह तैयार है। टीम के अन्य सदस्यों ने बताया कि जिन राज्यों में SIR जारी है वहां राज्य स्तर से लेकर बूथ स्तर तक बीजेपी कार्यकर्ताओं की मीटिंग्स लगातार हो रही हैं। पार्टी ने दोहराया है कि वह हर प्लेटफॉर्म पर वेरिफाइड फैक्ट्स और सबूतों के साथ जवाब देगी, ताकि लोगों का कन्फ्यूजन दूर हो और असली तस्वीर सामने आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *