Lucknow: अटल बिहारी वाजपेयी नगर निगम डिग्री कॉलेज में दो शैक्षिक कक्षाओं व आधुनिक सभागार का शिलान्यास

Lucknow: अटल बिहारी वाजपेयी नगर निगम डिग्री कॉलेज में दो शैक्षिक कक्षाओं व आधुनिक सभागार का शिलान्यास

Lucknow: चिनहट इस्माइलगंज स्थित अटल बिहारी वाजपेयी नगर निगम डिग्री कॉलेज में शिक्षा के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। कॉलेज परिसर में दो नई शैक्षिक कक्षाओं और एक सभागार के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास और भूमि पूजन डॉ. दिनेश शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह की अध्यक्षता महापौर सुषमा खर्कवाल ने की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, फैकल्टी सदस्यों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया।

डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा किसी भी समाज की प्रगति की आधारशिला होती है और नगर निगम डिग्री कॉलेज में नई सुविधाओं का निर्माण युवा पीढ़ी को बेहतर शिक्षण वातावरण प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार निरंतर शिक्षा के प्रसार और उच्च स्तर के संसाधनों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। महापौर सुषमा खर्कवाल ने नगर निगम द्वारा शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नगर निगम डिग्री कॉलेज को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की दिशा में यह शुरुआती कदम है, और आगे भी कॉलेज के विस्तार व उन्नयन के लिए विभिन्न परियोजनाओं पर कार्य किया जाएगा।

Lucknow: अटल बिहारी वाजपेयी नगर निगम डिग्री कॉलेज में दो शैक्षिक कक्षाओं व आधुनिक सभागार का शिलान्यास

Post Comment

You May Have Missed