उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, देश-दुनिया, राजनीति

तमिलनाडु में दो बसों की आमने-सामने टक्कर में छह लोगों की मौत, उत्‍तराखंड में बस खाई में गिरने से पांच की मौत

तमिलनाडु में दो बसों की आमने-सामने टक्कर में छह लोगों की मौत, उत्‍तराखंड में बस खाई में गिरने से पांच की मौत

तेनकासी/टिहरी: तमिलनाडु के तेनकासी और उत्‍तराखंड के टिहरी में सोमवार को दो बड़े हादसे हो गए, जिनमें कुछ 11 लोगों की मौत हो गई। तेनकासी जिले में दो बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 यात्री घायल हो गए हैं। मृतकों में 5 महिलाएं और एक पुरुष शामिल है।

मदुरै से सेनकोट्टई जा रही बस और तेनकासी से कोविलपट्टी जा रही बस में सोमवार सुबह 11 बजे टकरा गईं। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि गलती ड्राइवर की थी। मदुरै से सेनकोट्टई जा रही बस का ड्राइवर लापरवाही और तेज स्पीड में गाड़ी चला रहा था। घायल यात्रियों का नजदीकी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कुछ पीड़ितों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

25 एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल पहुंचाया

बस में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए जेसीबी की मदद लेनी पड़ी। कटर की मदद से बस के क्षतिग्रस्त हिस्सों को काटकर यात्रियों को बाहर निकालना पड़ा। इसके बाद उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए 25 से ज्यादा एम्बुलेंस बुलाई गईं। जब हादसा हुआ तब दोनों बसों में कम से कम 55 लोग सवार थे।

टिहरी में बस खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत

वहीं, उत्तराखंड के टिहरी में श्रद्धालुओं से भरी बस 70 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है। टिहरी के SP आयुष अग्रवाल ने इसकी पुष्टि की। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे हुए इस हादसे में 23 से ज्यादा लोग घायल हैं, जिसमें से 7 की हालत नाजुक है।

29 लोगों को लेकर ये बस ऋषिकेश के कुंजापुरी मंदिर की ओर जा रही थी, लेकिन बीच में ही, कुंजापुरी–हिंडोलाखाल के पास अचानक ब्रेक फेल होने से खाई में गिर गई। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने दु:ख जताते हुए घायलों के उचित इलाज के निर्देश दिए हैं।

तमिलनाडु में दो बसों की आमने-सामने टक्कर में छह लोगों की मौत, उत्‍तराखंड में बस खाई में गिरने से पांच की मौत

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *