UP Weather: चलेंगी सर्द हवाएं… गिरेगा पारा; जानें मौसम विभाग का अलर्ट

Weather: ठंड फिर दिखाएगी असर, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

UP Weather: उत्तर प्रदेश में आज से दोबारा पछुआ हवाओं का दौर शुरू होगा और इससे मौसम में बदलाव के संकेत हैं। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार से यूपी में पहाड़ों से आ रही पछुआ हवाएं प्रवेश करेंगी। इसके असर से प्रदेश भर में अगले पांच दिनों में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है। न्यूनतम तापमान में दिन के मुकाबले ज्यादा गिरावट के संकेत हैं। साथ ही सुबह और शाम के वक्त कोहरे और धुंध का असर दिखाई देगा।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि शनिवार से प्रदेश में हवा का रूख बदल कर पछुआ हो जाएगा। हिमालयी क्षेत्रों से आ रही ठंडी व शुष्क पछुआ के असर से प्रदेश में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट के संकेत हैं।

Post Comment

You May Have Missed