Rajnath Singh: लखनऊ में बोले रक्षा मंत्री- कई देश खुलेआम इंटरनेशनल कानूनों का कर रहे उल्लंघन

Rajnath Singh: भविष्य के युद्धों में ड्रोन अहम, भारत को इस क्षेत्र में बनना होगा आत्मनिर्भर

Rajnath Singh: देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में कहा है कि कई देश खुलेआम इंटरनेशनल कानूनों का उल्लंघन कर रहे हैं, तो कई देश अपने कानून बनाकर दुनिया पर हावी होने की कोशिश कर रहे हैं। न्याय और शांति अब सिर्फ आदर्श नहीं रहे। बल्कि दुनिया के बने रहने की नींव बन गए हैं। बता दें कि सिटी मांटेसरी स्कूल में विश्व के मुख्य न्यायाधीशों का 26वां अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन चल रहा है। सीएम योगी ने सुबह सम्मेलन का उद्घाटन किया। शाम को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे। उन्होंने कहा, इसलिए यह समय यूनाइटेड नेशंस की बुराई करने का नहीं, बल्कि उसे मजबूत करने का है।

उन्होंने कहा, हमारा मानना है कि यूएन में सुधार करके दुनिया को एक बेहतर जगह बनाया जा सकता है। यूएन में रिप्रेजेंटेशन बैलेंस्ड होना चाहिए। फैसले बिना किसी भेदभाव के होने चाहिए और पावर-शेयरिंग सच्ची होनी चाहिए। रक्षा मंत्री ने कहा, तभी यह संस्था एक बार फिर अपना असली मकसद पूरा कर सकती है। आज, जब हमारे सामने एक टूटी-फूटी दुनिया है, जहां कई झगड़े साथ-साथ हो रहे हैं, तो यह और भी साफ हो जाता है कि दुनिया को भारत के सिविलाइजेशनल नजरिए से बहुत कुछ सीखना है।

Post Comment

You May Have Missed