मनोरंजन, राजनीति, स्पोर्ट्स

पलाश मुच्‍छल और स्मृति मंदाना की शादी 23 नवंबर को, महाराष्ट्र के सांगली में होगा विवाह

पलाश मुच्‍छल और स्मृति मंदाना की शादी 23 नवंबर को, महाराष्ट्र के सांगली में होगा विवाह

इंदौर: संगीतकार और फिल्म डायरेक्‍टर पलाश मुच्‍छल भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार प्लेयर स्मृति मंधाना के साथ इसी महीने विवाह सूत्र में बंधने जा रहे हैं। 23 नवंबर को दोनों विवाह सूत्र में बंधेंगे। इस हाईप्रोफाइल शादी के आमंत्रण कार्ड इंदौर में मुछाल परिवार के रिश्तेदारों व मेहमानों को भी बंटे हैं। शादी और उसके बाद होने वाली पार्टी सांगली में होगी।

शादी के बाद इंदौर में रिसेप्शन देने की योजना अभी मुछाल परिवार ने नहीं बनाई है। बताया जा रहा है कि पलाश व स्मृति शादी के बाद एक पार्टी मुबंई में दे सकते हैं जिसमें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सितारे और क्रिकेटर शामिल हो सकते हैं। पलाश बॉलीवुड की मशहूर सिंगर पलक के भाई हैं और वे खुद फिल्म निर्देशक भी हैं।

पलाश ने कही थी ये बात

पिछले दिनों जब स्मृति इंदौर में महिला विश्व कप का मैच खेलने आई थी। तब पलाश भी इंदौर में थे। उन्होंने तब कहा था कि इंदौर उनके दिल में बसता है और जल्दी ही स्मृति इंदौर की बहू बनेगी। पलाश इन दिनों राजू बैंड वाला फिल्म बना रहे हैं। जिसमे पंचायत में काम कर चुके कलाकार चंदन राय मुख्य भूमिका में है। पलाश भी संगीत से जुड़े हैं। वे कुछ फिल्मों में संगीत दे चुके हैं।

पलक जब दिल की बीमारी से पीडि़त बच्चों के लिए शो करती थी तो उसमें पलाश भी शामिल होते थे। बाद में वे फिल्म निर्देशन क्षेत्र से भी जुड़ गए। पलाश की स्कूली शिक्षा इंदौर से ही हुई है। वे सपना संगीता क्षेत्र में रहते थे। स्मृति तीन साल पहले पलक की शादी में भी शामिल हुई थी। उसके बाद ही पलाश और स्मृति का रिश्ता चर्चा में आया था।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *