जम्मू: जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने जम्मू में एक अंग्रेजी अखबार के दफ्तर में छापामारी की है। अखबार के ऑफिस पर देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने, देश के खिलाफ नफरत फैलाने और संप्रभुता को खतरा पहुंचाने के आरोप हैं। साई की FIR में अंग्रेजी अखबर कश्मीर टाइम्स की एडिटर का नाम भी है, उनके लिंक्स और गतिविधियों के बारे में पूछताछ की जा सकती है।
मीडिया सूत्रों के मुताबिक, एसआईए की छापेमारी के दौरान कश्मीर टाइम्स न्यूज पेपर कार्यालय जम्मू में तलाशी अभियान के दौरान एके-47 और पिस्तौल के कुछ राउंड और ग्रेनेड का एक लीवर बरामद किया गया है।
देश के हितों के खिलाफ एक्टिविटीज़ का महिमामंडन का आरोप
जम्मू और कश्मीर पुलिस की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने गुरुवार को देश के खिलाफ गतिविधियों को बढ़ावा देने के आरोप में कश्मीर टाइम्स के ऑफिस पर छापा मारा। एक अधिकारी ने कहा कि अखबार के खिलाफ “देश के हितों के खिलाफ एक्टिविटीज़ का महिमामंडन” करने का केस दर्ज किया गया है।
VIDEO | Jammu: The State Investigation Agency (SIA) conducts raid at the Kashmir Times office. More details are awaited.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/vWNQstgEFu
— Press Trust of India (@PTI_News) November 20, 2025
अधिकारी ने कहा कि SIA के अधिकारियों ने अखबार की जगह और कंप्यूटर की पूरी तलाशी ली। पब्लिकेशन और उसके प्रमोटर्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, और उनसे पूछताछ हो सकती है।
श्रीनगर, अनंतनाग और कुलगाम जिलों में व्यापक छापामारी
दिल्ली में ब्लास्ट की घटना के बाद से जम्मू कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर रही हैं। इसी क्रम में दो दिन पहले काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर ने एक बड़े आतंकी साजिश मामले में कार्रवाई की थी। श्रीनगर, अनंतनाग और कुलगाम जिलों में व्यापक छापामारी की है।