उत्तर प्रदेश, राजनीति

यूपी में चलनी शुरू हुईं उत्तरी पूर्वा हवाएं, कोहरे के साथ बढ़ेगी दिन-रात ठंड    

यूपी में चलनी शुरू हुईं उत्तरी पूर्वा हवाएं, कोहरे के साथ बढ़ेगी दिन-रात ठंड    

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों से चल रही ठंडी पछुआ हवाओं के थमने के बाद मंगलवार से उत्तरी पूर्वा हवाएं चलनी शुरू हुईं। इसके असर से प्रदेश के कई जिलों में दिन के तापमान में हल्की बढ़त आई और धूप में तपिश महसूस की गई। इसके साथ ही प्रदेश के कई जिलों में रात में हो रही आंशिक शीतलहर से मंगलवार को राहत मिली। लेकिन हवाओं के बदलने से प्रदेश में कोहरे का असर दिखना शुरू हो जाएगा।

मौसम विभाग का कहना है कि अब अगले कुछ दिनों तक प्रदेश भर में दिन व रात के तापमान में हल्की बढ़त देखने को मिलेगी। हालांकि, इस बीच सुबह-शाम और रात में ठंड बनी रहेगी। दिन में अच्छी धूप खिलेगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि उत्तर प्रदेश में चल रही गलन भरी पछुआ मंगलवार से थम गई। साथ ही कई जिलों में रात में चल रही आंशिक शीतलहर से फिलहाल राहत मिली है। अगले तीन-चार दिनों तक दिन व रात के पारे में हल्की बढ़त भी देखने को मिलेगी।

हवाओं का बदला रुख

लखनऊ में मौसम ने अचानक करवट लिया है। कई दिनों से चल रही ठंडी पछुआ हवाओं के थमने के बाद यहां उत्तरी पूर्वा हवाएं चलनी शुरू हुईं। इसके असर से मंगलवार को दिन में धूप में तपिश महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अब शाम से लेकर सुबह तक हल्का कोहरे का असर दिख सकता है।

वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पछुआ थमने से हवा का शीतलन प्रभाव कम हो गया है। अगले तीन-चार दिन तक दिन व रात के पारे में हल्की बढ़त देखने को मिलेगी। ऐसे परिस्थिति में कोहरे भी असर दिखाएगा। मंगलवार को अधिकतम तापमान बिना किसी बदलाव के 29.7 डिग्री सेल्सियस और बीती रात का न्यूनतम तापमान 1 डिग्री की बढ़त के साथ 13.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *