उत्तर प्रदेश, देश-दुनिया, राजनीति, सोशल मीडिया

Global Outage: क्लाउडफ्लेयर में टेक्निकल दिक्‍कत, X, ChatGPT और Gemini तक सैकड़ों वेबसाइट्स हुईं ठप

Global Outage: क्लाउडफ्लेयर में टेक्निकल दिक्‍कत, X, ChatGPT और Gemini तक सैकड़ों वेबसाइट्स हुईं ठप

नई दिल्‍ली: इंटरनेट के क्‍लाउडफ्लेयर पर मंगलवार दोपहर अचानक आई तकनीकी गड़बड़ी से कई लोकप्रिय वेबसाइट्स और ऐप्स ने काम करना बंद कर दिया। अगर आपको भी ‘500 Error’ या ‘Something Went Wrong’ जैसे मैसेज दिख रहे हैं, तो इसकी वजह क्लाउडफ्लेयर में आया एक बड़ा आउटेज है। दुनिया भर के यूजर्स X, जेमिनी, पर्प्लेक्सिटी और कई अन्य प्लेटफॉर्म्स पर लॉगिन या कंटेंट लोड नहीं कर पा रहे हैं।

क्लाउडफ्लेयर ने अपनी स्टेटस पेज पर कहा कि वे तकनीकी गड़बड़ी की जांच कर रहे हैं जो कई ग्राहकों को प्रभावित कर रही है। कंपनी के अनुसार, “वाइडस्प्रेड 500 एरर आ रहे हैं, साथ ही क्लाउडफ्लेयर डैशबोर्ड और API भी ठीक से काम नहीं कर रहे। पूरी स्थिति समझने और समस्या को ठीक करने पर काम जारी है।”

क्लाउडफ्लेयर में आई दिक्कत का असर किस पर?

इंटरनेट पर आप जो वेबसाइट्स देखते हैं या फिर जिन सेवाओं को इस्तेमाल करते हैं, उनपर दिख रहा कंटेंट (फोटो, वीडियो, फाइल्स या टेक्स्ट) चुनिंदा कंटेंट डिलिवरी नेटवर्क्स (CDNs) के सर्वर पर सेव रहता है।  ऐसे में Cloudflare के सर्वर में ढेर सारी वेबसाइट्स से जुड़ा कंटेंट है और इसके प्रभावित होने पर सभी संबंधित वेबसाइट्स ठप पड़ गईं।

X हुआ डाउन

सबसे ज्यादा परेशानी एलन मस्क की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के यूजर्स को हो रही है। हजारों लोगों ने बताया कि एप और वेबसाइट दोनों पर फीड ब्लैंक दिख रही है और ‘Something Went Wrong’ या पेज रिफ्रेश करने का मैसेज आ रहा है।

Global Outage: क्लाउडफ्लेयर में टेक्निकल दिक्‍कत, X, ChatGPT और Gemini तक सैकड़ों वेबसाइट्स हुईं ठप

Downdetector पर भी हुआ असर

आउटेज ट्रैकिंग वेबसाइट डाउनडिटेक्टर में भी दिक्कतें आ रही हैं, लेकिन कुछ यूजर्स का कहना है कि इस प्लेटफॉर्म ने भी थोड़ी देर के लिए एरर दिखाया था। लोगों के अनुसार, डाउनडिटेक्टर खोलने पर क्लाउडफ्लेयर नेटवर्क का ‘Internal Server Error’ दिख रहा था।

ChatGPT भी हुआ डाउन

OpenAI ने अपनी वेबसाइट पर पुष्टि की है कि ChatGPT और उसके कुछ अन्य प्लेटफॉर्म्स भी डाउन हैं। कंपनी फिलहाल मामले की जांच कर रही है, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि समस्या क्लाउडफ्लेयर आउटेज से जुड़ी है या नहीं। डाउनडिटेक्टर के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 11,000 से अधिक रिपोर्ट दर्ज की गईं हैं। ओपनएआई और जेमिनी जैसे एआई प्लेटफॉर्म ही नहीं, बल्कि पेरप्लेक्सिटी, ग्रिंडर और स्पॉटिफाई जैसे कुछ अन्य लोकप्रिय प्लेटफॉर्म भी डाउन हैं। लीग ऑफ लीजेंड्स, कैनवा और लेटरबॉक्सडी जैसी कुछ अन्य साइटें भी डाउन दिख रही हैं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *