उत्तर प्रदेश
देश-दुनिया
राजनीति
Bihar Assembly Elections 2025, Bihar Chief Minister oath taking, Bihar CM, Bihar Elections 2025, Bihar News, CM Nitish Kumar, NDA, Nitish Cabinet Meeting, Nitish Kumar, एनडीए, नीतीश कुमार, नीतीश कैबिनेट बैठक, बिहार चुनाव 2025, बिहार मुख्यमंत्री शपथ, बिहार विधानसभा चुनाव 2025, बिहार सीएम, सीएम नीतीश कुमार
Shailendra Singh
0 Comments
20 नवंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं नीतीश कुमार, BJP-JDU के बन सकते हैं इतने मंत्री
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणामों के बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी और जनता दल (यूनाइटेड) के मंत्रियों की संख्या लगभग बराबर 16-16 हो सकती है। वहीं, लोजपा (आर) से 2, हम और रालोमो से 1-1 मंत्री होने की संभावना है। सोमवार सुबह 11.30 बजे नीतीश सरकार की अंतिम कैबिनेट बैठक है, जिसमें विधानसभा भंग करने का प्रस्ताव पारित किया जाएगा। इसके बाद नीतीश कुमार राज्यपाल को अपना इस्तीफा देंगे। साथ ही वे नई सरकार बनाने का दावा भी पेश करेंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 20 नवंबर को गांधी मैदान में नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। गांधी मैदान में इसकी तैयारी चल रही है। शपथ ग्रहण में पीएम नरेंद्र मोदी भी रहेंगे। मुख्यमंत्री आवास पर जेडीयू विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक भी बुलाई गई है, जिसमें शामिल होने के लिए सभी विधायक सीएम हाउस पहुंचेंगे।
दिल्ली में हाई कमान की बैठक
वहीं, पटना से दिल्ली तक सरकार के गठन की कवायद चली। दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की बैठक हुई। इसमें बिहार में सरकार का गठन, कैबिनेट का स्वरूप और उसके चेहरे पर चर्चा की गई।
पटना में एनडीए विधायक दल की संयुक्त बैठक
दूसरी ओर, पटना में भाजपा नेता मुख्यमंत्री से मिले। लोजपा (आर), हम और रालोमो के नेताओं से भी बातचीत हुई। एनडीए के घटक दल (जदयू, भाजपा, लोजपा आर, हम, रालोमो) पहले अपने-अपने विधायक दल नेता चुनेंगे, फिर एनडीए विधायक दल की संयुक्त बैठक में नीतीश को नेता चुना जाएगा। यह सब मंगलवार को होगा। फिर नीतीश सरकार बनाने का दावा करेंगे। इसके बाद नीतीश कुमार नए सीएम के रूप में शपथ लेंगे। यह 10वां मौका होगा, जब वे सीएम पद की शपथ लेंगे। यह रिकॉर्ड है।
कुल 36 मंत्री बन सकते हैं
शपथ ग्रहण कितने मंत्रियों का होगा, इसको लेकर फिलहाल दो तरह की बातें सामने आ रही हैं। एक यह कि मुख्यमंत्री के रूप में सिर्फ नीतीश शपथ लेंगे। दूसरी लाइन यह है कि मुख्यमंत्री, 2 उप मुख्यमंत्री और 20 मंत्री शपथ लेंगे।
बिहार में सीएम सहित कुल 36 मंत्री बन सकते हैं। जदयू से सीएम सहित 16 और भाजपा से 2 डिप्टी सीएम सहित 16 मंत्री बनने की बात है। चर्चा यह भी है कि लोजपा (आर) से डिप्टी सीएम बन सकता है। लोजपा (आर) से 2, हम-रालोमो से 1-1 मंत्री होंगे।
चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद आचार संहिता खत्म
चुनाव आयोग ने बिहार में चुनाव आचार संहिता समाप्त होने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजीयाल रविवार को राजभवन पहुंचे और 243 नवनिर्वाचित विधायकों की सूची राज्यपाल को सौंपी। इस दौरान उन्होंने कहा कि, अब बिहार में चुनाव आचार संहिता खत्म हो गई है और सरकार गठन की प्रक्रिया सुचारू रूप से शुरू हो सकती है।
17 से 20 नवंबर तक गांधी मैदान में लोगों के लिए एंट्री बंद
पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री, केंद्र सरकार के कई मंत्री समेत एनडीए के कई बड़े नेता शामिल होंगे। जिला प्रशासन ने 17 से 20 नवंबर तक गांधी मैदान में आम लोगों की एंट्री बंद कर दी है। तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। गांधी मैदान के चारों ओर करीब 500 जवानों को लगाया जाएगा। इसमें केंद्रीय बलों की भी ड्यूटी लगाई जाएगी। बिहार विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है। ऐसे में नई विधानसभा के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।



Post Comment